Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahindra ने लॉन्‍च किया XEV 9e का टॉप वेरिएंट Pack Three, रेंज, फीचर्स से लेकर Price तक की पढ़ें जानकारी

    Updated: Wed, 08 Jan 2025 11:00 AM (IST)

    Mahindra XEV 9e को भी भारतीय बाजार में नवंबर 2024 में पेश किया गया था। इस Electric SUV को नए वेरिएंट Pack Three को भी लॉन्‍च कर दिया गया है। इसमें किस ...और पढ़ें

    Mahindra XEV 9e एसयूवी के नए वेरिएंट में क्‍या होगा खास।
    Mahindra XEV 9e एसयूवी के नए वेरिएंट में क्‍या होगा खास।

    HighLights

    1. महिंद्रा ने XEV 9e के नए वेरिएंट को किया लॉन्‍च
    2. Pack Three नाम से टॉप वेरिएंट को किया लॉन्‍च
    3. स्‍पेशल EMI पर भी गाड़ी को किया गया है ऑफर

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में कई बेहतरीन एसयूवी को ऑफर करने वाली Mahindra की ओर से कुछ समय पहले पेश की गई Electric SUV Mahindra XEV 9e के टॉप वेरिएंट के तौर पर Pack Three को लॉन्‍च कर दिया गया है। इस वेरिएंट में किस तरह के फीचर्स को दिया गया है। इस एसयूवी को कितनी दमदार बैटरी और मोटर दी गई है। किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकेगा। कब से इसकी बुकिंग और डिलीवरी को शुरू किया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Mahindra XEV 9e को मिला Pack Three वेरिएंट

    महिंद्रा की ओर से 26 नवंबर 2024 को पेश की गई प्रीमियम Electric SUV Mahindra XEV 9e के टॉप वेरिएंट Pack Three को भारत में लॉन्‍च कर दिया है। इस वेरिएंट में कुछ खास फीचर्स को दिया गया है। साथ ही इसे खास ईएमआई पर भी ऑफर किया गया है।

    कैसे हैं फीचर्स

    महिंद्रा की ओर से XEV 9e इलेक्ट्रिक एसयूवी के Pack Three में कई फीचर्स को दिया गया है। इसमें 12.3 इंच की ट्रिपल स्‍क्रीन दी गई है। इसके अलावा इसमें AR-HUD, इनफिनिटी रूफ, एंबिएंट लाइट, 16 स्‍पीकर हरमन कार्डन डॉल्‍बी एटमॉस ऑडियो सिस्‍टम, Calm, Cozy और Club प्री-सेट थीम, एवरी डे, रेस और बूस्‍ट ड्राइविंग मोड्स, पांच रडार और एक विजन सिस्‍टम के साथ Level-2 ADAS, ड्राइवर और ऑक्‍यपेंट मॉनिटरिंग सिस्‍टम, 360 डिग्री कैमरा, ऑटोपार्क जैसे फीचर्स को दिया गया है।

    कितनी मिलेगी रेंज और पावर

    कंपनी की ओर से इसमें 79kWh की क्षमता की बैटरी को दिया है। जिससे इसे फुल चार्ज के बाद 656 किलोमीटर की MIDC रेंज मिलेगी। इसमें लगी मोटर से इसे 210 किलोवाट की पावर और 380 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इस वेरिएंट को सिर्फ 6.8 सेकेंड में 100 की स्‍पीड से चलाया जा सकेगा। 175 किलोवाट के फास्‍ट चार्जर से इसे 20 से 80 फीसदी चार्ज करने में सिर्फ 20 मिनट का समय लगेगा।

    खबरें और भी

    कितनी है कीमत

    Mahindra XEV 9e के Pack Three वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 30.5 लाख रुपये रखी गई है। इसके साथ ही इसे स्‍पेशल EMI के साथ भी लाया गया है। जिसमें 15.5 फीसदी की पेमेंट करने के बाद छह साल के लिए 45450 रुपये की EMI पर एसयूवी को खरीदा जा सकता है।

    कब से शुरू होगी बुकिंग और डिलीवरी

    कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कुल तीन फेज में इसकी टेस्‍ट ड्राइव को शुरू किया जाएगा। पहले फेज में 14 जनवरी 2025 से छह शहरों में टेस्‍ट ड्राइव शुुरू होगी। दूसरे फेज में 24 जनवरी 2025 से 15 शहरों और फेज 3 में सात फरवरी 2025 से 45 शहरों में टेस्‍ट ड्राइव शुरू होगी। इसके अलावा गाड़ी की बुकिंग को 14 फरवरी 2025 से शुरू किया जाएगा और मार्च के शुरू में इसकी डिलीवरी को शुरू कर दिया जाएगा।