विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mahindra XUV 3XO ZNG बनी भारत की सबसे सुरक्षित सब-कॉम्पैक्ट SUV, 5-स्टार BNCAP रेटिंग के साथ

Published: Fri, 06 Nov 2026 02:01 PM (IST)

Mahindra XUV 3XO ZNG: इस गाड़ी ने BNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल कर भारत की पहली सब-कॉम्पैक्ट CNG SUV का खिताब जीता है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra की XUV 3XO ZNG ने BNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है और ऐसा करने वाली यह भारत की पहली सब-कॉम्पैक्ट CNG SUV बन गई है। इससे पहले नवंबर 2024 में इसका पेट्रोल/डीजल वर्जन भी 5-स्टार रेटिंग हासिल कर चुका है। इसे एडल्ट प्रोटेक्शन में 32 में से 29.36 अंक और चाइल्ड प्रोटेक्शन में 49 में से 45 अंक मिले हैं।

कैसे हैं सेफ्टी फीचर्स?

यह SUV 35 से ज्यादा स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है जिसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट शामिल है। इसकी डेडिकेटेड CNG सेफ्टी सिस्टम में इंटीग्रेटड गैस-लीक डिटेक्शन (Gas-Leak Detection) शामिल हैं जो लीक का पता चलने पर गाड़ी को ऑटोमैटिकली तौर पर पेट्रोल मोड में स्विच कर देता है।

Mahindra XUV 3XO ZNG के फीचर्स की बात करें तो इसमें 26.03cm की दो स्क्रीन, स्काईरूफ, डॉल्बी एटमॉस ऑडियो, ब्लैक लेदरेट और ब्लैक कलर के शानदार अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

माइलेज और बूट स्पेस

Mahindra XUV 3XO ZNG को अक्टूबर 2026 में लॉन्च किया गया था। यह SUV पेट्रोल और CNG दोनों मोड पर ही 82kW की पावर और 200nm का टॉर्क जनरेट करती है। वहीं, इसका माइलेद 24.7km/kg का है। इसके अलावा इसमें अंडरफ्लोर ट्विन-सिलिंडर पैकेजिंग दी गई है जिससे इसका बूट फ्लोर फ्लैट रहता है और 270 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

इंजन और परफॉर्मेंस

Mahindra की इस CNG SUV में 1.2 लीटर mStallion TCMPFi टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलता है जो CNG और पेट्रोल दोनों मोड पर 82kw की पावर और 200nm का टॉर्क देता है। इसमें मिलने वाला यह 200nm का टॉर्क भारत में मौजूद सभी CNG गाड़ियों की कैटेगरी में सबसे ज्यादा है। इस वजह से यह एसयूवी महज 4.9 सेकंड में 0 से 60kmpl की स्पीड पकड़ लेती है।

कितनी है कीमत?

Variant Engine / Transmission Ex-Showroom Price (Approx.)
XUV 3XO MX Edge CNG 1.2L Turbo CNG / Manual ₹9,99,000
XUV 3XO RevX Edge (O) CNG 1.2L Turbo CNG / Manual ₹10,79,000
XUV 3XO AX5 CNG 1.2L Turbo CNG / Manual ₹11,19,000
XUV 3XO RevX A CNG 1.2L Turbo CNG / Manual ₹12,27,000

यह भी पढ़ें- Maruti, TATA या Mahindra; कौन है CNG के साथ सबसे ज्यादा स्टोरेज वाली गाड़ी? 27 का माइलेज और 328 लीटर बूट स्पेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।