Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahindra XUV400 में मिलेगा ये सेफ्टी फीचर्स, पहले से अधिक सुरक्षित हुई ये लोकप्रिय कार

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Fri, 04 Aug 2023 01:12 PM (IST)

    लीक हुए डॉक्यूमेंट के मुताबिक महिंद्रा XUV400 में जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA) फ्रंट फॉग लाइट्स और टायर प्रे ...और पढ़ें

    Mahindra XUV 400 EV Safety Feature Upgrades
    Mahindra XUV 400 EV Safety Feature Upgrades

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Mahindra XUV400 को नया सेफ्टी फीचर मिलने वाला है, जिसके बाद ये गाड़ी और भी अधिक एडवांस हो जाएगी। लॉन्च के बाद से, महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट पर Nexon EV की पकड़ को तोड़ने में सक्षम नहीं रही है। महिंद्रा अब XUV400 EV को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए

    सेफ्टी अपडेट देने जा रही है। आइये जानते हैं नए अपडेट में क्या मिलेगा खास?

    Mahindra XUV400 में जुड़ेगे ये सेफ्टी फीचर्स

    लीक हुए डॉक्यूमेंट के मुताबिक महिंद्रा XUV400 में जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA), फ्रंट फॉग लाइट्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। इसमें ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, क्रूज़ कंट्रोल, दो ट्वीटर और एक बूट लैंप जैसी सुविधाएं भी मिलने वाली हैं। जाहिर सी बात है कि ये सेफ्टी फीचर्स EL वेरिएंट में दी जाएंगी।

    Mahindra XUV 400 बैटरी पैक

    Mahindra XUV 400 की पावर की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में PSM इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है जो 147 hp की पावर और 310 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस कार की टॉप स्पीड 150 kmph है। इसके साथ ही इसके पावर की बात करें तो इसमें तीन ड्राइविंग मोड मिलते हैं। Mahindra XUV 400 की बैटरी की बात करें तो इसमें 39.4 kWh है, इसके साथ ही इसमें चिलर और हीटर भी दिया गया है। जो इसे अलग बनाता है।

    Mahindra XUV 400 फीचर्स

    Mahindra XUV 400 फीचर्स के बात करें तो इसमें 17.78 सेमी का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जबकि एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, ऑटो हेडलैंप, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी, लैदराइट सीट्स और रियर वाइपर मिलता है।

    खबरें और भी