Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    टेस्टिंग के दौरान फिर स्‍पॉट हुई Mahindra XUV 700 EV, मिल सकती है 500 KM रेंज

    Updated: Wed, 09 Oct 2024 02:00 PM (IST)

    Mahindra की ओर से अपने EV पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। XUV 400 के अलावा कंपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर जल्‍द ही XUV 700 को भी ला स ...और पढ़ें

    महिंद्रा की ओर से जल्‍द ही नई इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV 700 EV को लाया जा सकता है।
    महिंद्रा की ओर से जल्‍द ही नई इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV 700 EV को लाया जा सकता है।

    HighLights

    1. Mahindra XUV 700 का EV वर्जन हुआ स्‍पॉट
    2. 500 KM रेंज के साथ जल्‍द हो सकती है लॉन्‍च

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में ICE वाहनों के साथ ही EV सेगमेंट के वाहनों की मांग को देखते हुए वाहन निर्माताओं की ओर से लगातार नए उत्‍पाद लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Mahindra की ओर से भी XUV 700 EV को जल्‍द लाया जा सकता है। इसके पहले इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। किस तरह की जानकारी टे‍स्‍टिंग यूनिट से मिली है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    हो रही टेस्टिंग

    रिपोर्ट्स के मुताबिक Mahindra अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XUV 700 EV को टेस्‍ट कर रही है। टेस्टिंग के दौरान इसे स्‍पॉट (Mahindra XUV 700 EV Spy Shots) किया गया है। जिसके बाद यह उम्‍मीद की जा रही है कि कंपनी जल्‍द ही इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है।

    यह भी पढ़ें- Mahindra की दूसरी इलेक्ट्रिक एसयूवी BE.05 का प्रोडक्‍शन वर्जन आया नजर, एड शूट के दौरान हुआ स्‍पॉट

    क्‍या मिली जानकारी

    टेस्टिंग के दौरान देखी गई महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें नया फ्रंट दिया जा सकता है जिसमें क्‍लोज्‍ड ग्रिल को दिया जाएगा। इसके साथ ही नयापन देने के लिए नए डिजाइन वाली लाइट्स को दिया जा सकता है। ईवी की साइड प्रोफाइल ICE वर्जन की तरह ही होगी। लेकिन इसका डिजाइन मौजूदा एसयूवी के मुकाबले ज्‍यादा बेहतर किया जाएगा। इंटीरियर में तीन स्‍क्रीन्‍स को दिया जा सकता है जो पूरे डैशबोर्ड पर होंगी। इसके साथ ही इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है जिससे यह Level 2 से भी ऊपर के ADAS सिस्‍टम को सपोर्ट कर पाएगी।

    Mahindra XUV 700 EV Range

    जानकारी के मुताबिक महिंद्रा की ओर से इसमें 80 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जा सकता है। जिससे सिंगल चार्ज में एसयूवी को 500 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें ड्यूल मोटर AWD सिस्‍टम को दिया जा सकता है। फास्‍ट चार्जर से इसे 30 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    Mahindra XUV 700 EV launch date

    महिंद्रा की ओर से अभी सिर्फ इसे टेस्ट किया जा रहा है। कंपनी की ओर से एसयूवी के लॉन्‍च को लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि जनवरी 2025 में होने वाले BHARAT MOBILITY में इसे पेश किया जा सकता है। उसके कुछ समय बाद एसयूवी की बिक्री को भी शुरू किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में सिर्फ एक ही एसयूवी Mahindra XUV 400 को ऑफर (Mahindra EV SUV in India) किया जाता है।

    यह भी पढ़ें- TATA off-road SUV: जनवरी 2025 में टाटा लॉन्‍च कर सकती है ऑफ रोड एसयूवी, Mahindra Thar को मिलेगी चुनौती