Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahindra XUV.e9, BE.05 'बॉर्न इलेक्ट्रिक' कारें जल्द देगी दस्तक, INGLO प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं ये गाड़ियां

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Sat, 11 Feb 2023 11:32 AM (IST)

    कंपनी ने पहली बार महिंद्रा एक्सयूवी.ई9 और बीई.05 इलेक्ट्रिक एसयूवी का प्रदर्शन किया। दोनों एसयूवी को इससे पहले यूके में एक इवेंट में पेश किया गया था। ...और पढ़ें

    Mahindra XUV.e9, BE.05 "बॉर्न इलेक्ट्रिक" कार जल्द देगी दस्तक
    Mahindra XUV.e9, BE.05 "बॉर्न इलेक्ट्रिक" कार जल्द देगी दस्तक

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Mahindra XUV.e9 और Mahindra BE.05  महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारत में "बॉर्न इलेक्ट्रिक" प्लेटफॉर्म पर अपनी पहली कारों का खुलासा किया है। जबकि Mahindra ने पिछले साल वाहनों की तस्वीरों को पहले की प्रदर्शित किया था, वाहन निर्माता कंपनी बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पर काम कर रही है। कंपनी का प्लान भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक एसयूवी की नई रेंज को जल्द ही लेकर आने का  है। महिंद्रा ने सभी नए BE.05 और BE.05 RALL E के विवरण का खुलासा किया।

    Mahindra XUV.e9 और Mahindra BE.05

    कंपनी ने पहली बार महिंद्रा एक्सयूवी.ई9 और बीई.05 इलेक्ट्रिक एसयूवी का प्रदर्शन किया। दोनों एसयूवी को इससे पहले यूके में एक इवेंट में पेश किया गया था। Mahindra XUV.e9 और Mahindra BE.05 दोनों कॉन्सेप्ट के रुप में है। चलिए देखते है कंपनी का आगे का प्लान क्या है और इस कार में क्या कुछ खास होगा।

    INGLO प्लेटफॉर्म पर बेस्ड

    वाहन निर्माता कंपनी ने के लिए ये दोनों कारें काफी प्रमुख है।भविष्य में अधिक ऑल-इलेक्ट्रिक SUV मॉडल के लिए एक विशेष प्लान कंपनी का है। XUV.e रेंज में दो मॉडल हैं, जिनमें से एक XUV.e9 है। XUV BE रेंज में XUV BE.05 के साथ तीन मॉडल हैं जिनमें से एक है। आपको बता दे ये सभी मॉडल  पूरी तरह से नए INGLO प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। जो ग्राउंड-अप EVs के लिए है।

    इससे पहले ही कंपनी ने ये खुलासा कर दिया है कि Mahindra XUV.e रेंज का प्रोडक्शन वर्जन 2024 के दिसंबर के बाद फैक्ट्री लाइन पर सबसे पहले आएगा। Mahindra BE रेंज 2025 के अक्टूबर के आसपास आस -पास आ सकती है।

    खबरें और भी

    महिंद्रा XUV.e9 कॉन्सेप्ट डाइमेंशन

    इसके साथ ही , विशेष रुप से कंपनी भारत में भारत में प्रदर्शित महिंद्रा XUV.e9 कॉन्सेप्ट के प्रोडक्ट  का प्रोडक्शन 2025 से शुरु हो सकता है। ये एक तरह से नया उत्पाद है। इसकी लंबाई 4,790 मिमी, चौड़ाई 1,905 मिमी और ऊंचाई 1,690 मिमी है। इसमें 2,775 मिमी व्हीलबेस भी है। XUV BE.05 लंबाई में 4,370 मिमी, चौड़ाई 1,900 मिमी और ऊंचाई 1,635 मिमी के साथ ये तुलनात्मक रूप से छोटी है। इसे एक प्रीमियम मिड-साइज़ SUV के रूप में  पेश किया जाएगा।

    XUV BE.05

    अभी तक कंपनी ने इन दोनों मॉडल्स के स्पेसिफिकेशन को पेश नहीं किया है और फीचर्स के बारें में भी खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन XUV BE.05 कॉन्सेप्ट SUV के केबिन को शोकेस किया गया है और इसमें इंफोटेनमेंट और ड्राइव स्टैटिस्टिक्स दोनों के लिए एक बड़ी कनेक्टेड डिस्प्ले स्क्रीन यूनिट, स्टीयरिंग व्हील पर डिजिटल स्पीड डिस्प्ले, एक आलीशान फैब्रिक-लेड डैशबोर्ड और एक कर्व्ड सेंटर कंसोल है।

    ये भी पढ़ें-

    Tata Tiago EV हुई 20 हजार रुपये महंगी, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमत

    कितनी सेफ है आपकी गाड़ी? जानिए कैसे होती है कार की क्रैश टेस्टिंग