Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जनवरी 2023 में महिंद्रा दे सकती है ये खुशखबरी, शुरु हो जाएगी इस दमदार इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Thu, 17 Nov 2022 11:34 AM (IST)

    आजकल पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण लोग इलेक्ट्रिक वाहन को अपना एक बेहतर ऑप्शन बना रहे हैं। अगर आप भी अपने लिए एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प् ...और पढ़ें

    शुरु हो जाएगी इस दमदार इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग
    शुरु हो जाएगी इस दमदार इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन का चलन काफी तेजी से बढ़ते  रहा है। इसका साफ असर हम सेल्स रिपोर्ट में भी देख सकते हैं। वहीं हाल के दिनों में महिंद्रा ने कुछ महीने पहले ही अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV400 को पेश किया था। वहीं कंपनी अब अगले महीने इसके प्रोडक्शन की तैयारी भी कर रही है। अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो कंपनी इस कार की आधिकारिक बुकिंग और डिलीवरी जनवरी 2023 से कर सकती है।

    Mahindra XUV400 इंजन

    इस कार में 39.4kWh की बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जाता है। इसका मोटर 150bhp का पावर और 310Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ही इसको 50kW डीसी फ़ास्ट चार्जर की मदद से 50 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही ये 7.2 kW/32A आउटलेट द्वारा चार्ज करने पर यह शून्य से सौ प्रतिशत तक चार्ज होने में 6 घंटे 30 मिनट का समय लेती है, वहीं इसे 3.3 kW/16A के माध्यम से 13 घंटे का समय लगता है।

    Mahindra XUV400 फीचर्स

    इस इलेक्ट्रिक काल में आगे की ओर ब्लैक्ड-आउट ग्रिल, नए 15-इंच के अलॉय व्हील्स, स्मोक एलईडी टेल लैंप जैसे अलग -अलग डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही इसमें कॉपर कलर इन्सर्ट्स के साथ नए दोहरे रंग भी  शामिल किए गए है। फीचर्स के तौर पर इस कार में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कलर-एमआईडी, इलेक्ट्रिक सनरूफ, लेदर से कवर स्टीयरिंग वील और लेदरेट अपहोल्स्ट्री भी दिया गया है। लाइटिंग के लिए नई हेडलाइट, फ्रंट हेडलाइट्स और टेल लैम्प भी मिलता है।

    Mahindra XUV400 टक्कर

    भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कार Mahindra XUV400 की टक्कर Tata Nexon EV Max और MG ZS EV से है।

    ये भी पढ़ें- 

    ठंड में विंडशील्ड पर भाप कहीं बन न जाएं आपकी परेशानी, मात्र इन टिप्स को अपनाकर पाएं निजात

    पुराने जमाने वाले डीएल को करें बाय बाय! इन आसान स्टेप्स में पाएं अपना PVC Driving License

    खबरें और भी