Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahindra xuv700: इस गाड़ी की भारत में है भारी डिमांड, 1 लाख से अधिक लोगों को करना पड़ रहा इंतजार

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Sun, 24 Jul 2022 12:03 PM (GMT+05:30)

    भारतीय बाजार में mahindra XUV700 मिड़ साइज एसयूवी में सबसे अधिक बिकने वाली सेगमेंट बन गई है। भारतीय बाजार में ये गाड़ी 2021 आई थी। कंपनी ने 7 अक्टूबर ...और पढ़ें

    mahindra XUV700 मिड़ साइज एसयूवी में सबसे अधिक बिकने वाली सेगमेंट बन गई है।
    mahindra XUV700 मिड़ साइज एसयूवी में सबसे अधिक बिकने वाली सेगमेंट बन गई है।

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क । भारतीय बाजार में महिंद्रा की गाड़ियों का क्रेज काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है वही, 2021 में ये गाड़ी लोगों के लिए बाजार में आ गई थी। उसके बाद 2022 में नई स्कॉर्पियो ने कदम रखा, लेकिन अभी इसकी बुकिंग ओपन नहीं हुई है। आपको बता दें भारतीय बाजार में mahindra XUV700 मिड़ साइज एसयूवी में सबसे अधिक बिकने वाली सेगमेंट बन गई है। इस गाड़ी ने एमजी हेक्टर, टाटा हैरियर और टाटा सफारी को भी पछाड़ दिया है। महिंद्रा XUV700 की बिक्री की तुलना में हैरियर और सफारी की बिक्री कम है।

    Mahindra xuv 700 की बुकिंग रिकॉर्ड

    भारतीय बाजार में ये गाड़ी 2021 आई थी। कंपनी ने 7 अक्टूबर 2021 से बुकिंग शुरू कर दी थी। जिसके बाद से ही इसकी बिक्री में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। आपको बता दें पहली 25,000 बुकिंग पहले दिन के पहले घंटे में की गई थी , जबकि अगले दिन 2 घंटे के मामले में दूसरे 25,000 यूनिट बुक की गईं। वहीं 3 घंटे के अंदर 50 हजार बुकिंग हो गई। भारत में इसके कई वेरिएंट्स की वेटिंग लिस्ट 2 साल से अधिक की है।

    हर महीने Mahindra XUV700 की लगभग 8 हजार से अधिक की बुकिंग हो रही है

    आपको बता दें लोग इसकी लंबी वेटिंग लिस्ट के बाद भी बुक कर रहे है। वहीं दूसरी गाड़ियों की तुलना में xuv 700 की बुकिंग सबसे अधिक है। Mahindra XUV700 की लगभग 8,000 से 10,000 बुकिंग हर महीने होती है। Mahindra XUV700 की कुल बुकिंग अब 1.5 लाख को पार कर गई है, जिसने मिड-साइज SUV सेगमेंट में एक रिकॉर्ड बनाया है।

    जून में XUV700 की 41,846 यूनिट्स सेल हुई

    जून के महीने में कंपनी ने इसकी कुल 41,846 यूनिट्स सेल किए है। बल्कि 1 लाख से अधिक खरीदार महिंद्रा XUV700 की डिलीवरी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसकी मासिक औसत बिक्री लगभग 4,185 यूनिट है। उत्पादन में वृद्धि के कारण बिक्री लगातार बढ़ रही है।

    खबरें और भी