Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मार्च में मारुति सुजुकी की बिक्री में आई मामूली गिरावट, कंपनी ने की 1 लाख 70 हजार से अधिक यूनिट सेल

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Sat, 01 Apr 2023 02:37 PM (GMT+05:30)

    Maruti Suzuki March 2023 Sales Report मारुति सुजुकी इंडिया की ब्रिकी में मार्च के महीने में मामूली गिरावट आई है। वहीं हाल के दिनों में कंपनी ने घोषणा ...और पढ़ें

    मार्च में मारुति सुजुकी की बिक्री में आई मामूली गिरावट
    मार्च में मारुति सुजुकी की बिक्री में आई मामूली गिरावट

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में मारुति लोगों के दिलों पर आज से ही नहीं कई सालों से राज करते आ रही है। गांव से लेकर शहर तक मारुति की कारें बिकती है। आपको बता दें, मारुति सुजुकी इंडिया की ब्रिकी में मार्च के महीने में मामूली गिरावट आई है। पिछले महीने कंपनी ने कुल 1,70,071 यूनिट्स की सेल की है। जबकि इसकी तुलना पिछले साल के इसी महीने से करें तो कंपनी ने मार्च 2022 में 1,70,395 यूनिट्स की सेल की थी।

    मार्च में आई मामूली गिरावट

    मार्च 2022 में 1,43,899 यूनिट्स  की तुलना में घरेलू बाजार में डील कुल  3 प्रतिशत घटकर 1,39,952 यूनिट्स रह गई। हालांकि पिछले महीने निर्यात 14 प्रतिशत बढ़कर 30,119 यूनिट्स रह गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 26,496 यूनिट्स थी।

    Maruti सेल्स रिपोर्ट

    पिछले वित्तीय वर्ष , कंपनी की सेल 2021-22 में 16,52,653 यूनिट्स से 19 प्रतिशत बढ़कर 19,66,164 यूनिट्स की अब तक की सबसे अधिक थोक बिक्री दर्ज की है। वहीं 2021-22 में 14,14,277 यूनिट्स के मुकाबले 2022-23 में घरेलू ब्रिकी 17,06,831 यूनिट्स रही। एक साल पहले के 2,38,376 यूनिट्स से निर्यात बढ़कर 2,59,333 यूनिट्स  हो गई।

    Maruti Suzuki NEXA

    हाल के दिनों में कंपनी ने घोषणा की है कि नेक्सा डीलरशिप से उन्होंने 20 लाख गाड़ियों की सेल की  है। Maruti Suzuki NEXA के वर्तमान में 280+ शहरों में 440 से अधिक शोरूम हैं। इसपर MSIL का दावा है कि NEXA के 50% ग्राहक 35 साल से कम उम्र के हैं। आपको बता दें, Maruti Suzuki वर्तमान में NEXA डीलरशिप के माध्यम से Ignis, Baleno, Ciaz, XL6 और Grand Vitara SUV बेच रही है।

    खबरें और भी

    ग्रैंड विटारा नेक्सा लाइन-अप में सबसे नई कार है। इसके साथ ही कंपनी अब जल्द ही बाजार में मारुति जिम्नी को लॉन्च कर सकती है। मारुति सुजुकी जल्द ही नेक्सा शोरुम में अपनी दो नई एसयूवी को पेश करेगी। अप्रैल में MSILफ्रोंक्स क्रॉसओवर लॉन्च करेगी। बलेनो हैचबैक पर बेस्ड फ्रोंक्स को रेनॉ काइगर और निसान मैग्नाइट के खिलाफ खड़ा किया जाएगा।