Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Brezza Facelift लॉन्‍च से पहले आ गई सामने, फ्रंट में हुआ बड़ा बदलाव

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 02:20 PM (IST)

    वाहन निर्माता की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली Maruti Brezza के Facelift को इस हफ्ते में लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। इसस ...और पढ़ें

    Maruti Suzuki Brezza Facelift (Image-RushLane)

    Maruti Suzuki Brezza Facelift (Image-RushLane)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता मारुति की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मारुति की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti Brezza को भी ऑफर किया जाता है। निर्माता इस गाड़ी के फेसलिफ्ट को इस हफ्ते में लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। इसके पहले एसयूवी का फ्रंट पूरी तरह से सामने आ गया है। इसमें किस तरह के बदलाव किए गए हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Maruti Brezza Facelift होगी लॉन्‍च

    मारुति की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti Brezza को ऑफर किया जाता है। निर्माता इस एसयूवी को अपडेट के साथ इसी हफ्ते में लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है।

    सामने आया फ्रंट लुक

    लॉन्‍च से पहले ही इस एसयूवी के फ्रंट लुक की वीडियो सामने आ गई है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। लॉन्‍च से पहले लीक हुई वीडियो के मुताबिक एसयूवी में काले रंग के स्‍टील रिम दिए गए हैं। इसके साथ इसके फ्रंट में हेडलाइट, फ्रंट ग्रिल, बंपर में बदलाव देखने को मिल रहा है। फेसलिफ्ट वर्जन में एसयूवी के बंपर को क्‍लोज्‍ड ऑफ डिजाइन किया गया है। 

    कितना दमदार इंजन

    निर्माता की ओर से इस एसयूवी को नए एक लीटर की क्षमता के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। इसके साथ ही इस एसयूवी में अंडरबॉडी सीएनजी टैंक को भी दिया जा सकता है। इसके एक लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से एसयूवी को 81 किलोवाट की पावर और 170 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ एसयूवी में सिर्फ छह स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन को दिया जाएगा।

    कैसे होंगे फीचर्स

    लीक हुई जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। इसमें पीएम 2.5 फिल्‍टर, 10.1 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एंबिएंट लाइट, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, नए डिजाइन वाले अलॉय व्‍हील्‍स, ब्‍लाइंड स्‍पॉट वॉर्निंग, एलईडी फॉग लैंप जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    खबरें और भी

    कब होगी लॉन्‍च

    निर्माता की ओर से लॉन्‍च की तारीख की सही जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद है कि इसे भारत में 23 और 24 जुलाई के बीच लॉन्‍च किया जा सकता है।

    किनसे होगा मुकाबला

    भारतीय बाजार में ब्रेजा को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Venue, Mahindra XUV 3XO, Kia Sonet, Kia Syros, Tata Nexon जैसी एसयूवी के साथ होता है।

    यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?