Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maruti eVX: इस गाड़ी से होगी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में मारुति की एंट्री, जनवरी 2025 में होगा डेब्‍यू

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 01:20 PM (IST)

    देश की प्रमुख वाहन निर्माता मारुति कई बेहतरीन कारों और एसयूवी को ऑफर करती है। आईसीई वर्जन के बाद अब कंपनी eVX के जरिए EV सेगमेंट में एंट्री करने की तै ...और पढ़ें

    Maruti eVX को अगले साल पेश किया जा सकता है।
    Maruti eVX को अगले साल पेश किया जा सकता है।

    HighLights

    1. Maruti eVX को अगले साल Bharat Mobility किया जाएगा पेश
    2. Maruti eVX पहले यूरोप और फिर भारत के साथ जापान में होगी लॉन्‍च

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से जल्‍द ही EV सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से पहली EV के तौर पर eVX का ग्‍लोबल डेब्‍यू जल्‍द ही किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे कब तक पेश किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    जल्‍द होगा डेब्‍यू

    मारुति की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में जल्‍द ही eVX के डेब्‍यू की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक इसे जनवरी 2025 में Bharat Mobility के दौरान पेश किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Tata Curvv EV को मिलेगी Upcoming Electric Cars से टक्कर, Maruti evx से लेकर Creta EV तक लिस्ट में शामिल

    ऑटो एक्‍सपो में दिखाया था कॉन्‍सेप्‍ट

    मारुति की ओर से जनवरी 2023 के दौरान हुए ऑटो एक्‍सपो में eVX को पहली बार पेश किया गया था। तब कंपनी की ओर से इसके कॉन्‍सेप्‍ट वर्जन को शोकेस किया गया था। इसके बाद 2024 में हुए भारत मोबिलिटी में भी इसे दिखाया गया था।

    मिलेगी 500 KM रेंज

    जनवरी 2023 में ऑटो एक्‍सपो के दौरान ही कंपनी की ओर से इसकी रेंज और बैटरी की जानकारी दी गई थी। मारुति के मुताबिक इसे सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। इसमें 60kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जाएगा। हालांकि बैटरी में कुछ और विकल्‍प को भी दिया जा सकता है।

    मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

    जानकारी के मुताबिक एसयूवी में एलईडी डीआरएल, कनेक्टिड लाइट्स, 18 इंच के अलॉय व्‍हील्‍स, 360 डिग्री कैमरा, ADAS, पैनोरमिक सनरूफ जैसे कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जा सकता है।

    कब होगी लॉन्‍च

    जानकारी के मुताबिक मारुति सुजुकी की योजना इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर एसयूवी को सबसे पहले यूरोपिय बाजार में लॉन्‍च करने की है। इसके बाद इसे भारत और जापान में लॉन्‍च किया जाएगा। फिर इसे अन्‍य देशों में भी लॉन्‍च किया जाएगा। ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि भारत में इसकी मार्च-अप्रैल के आस-पास डिलीवरी शुरू की जा सकती है।

    खबरें और भी

    इनसे होगा मुकाबला

    मारुति की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी का भारतीय बाजार में Tata Curvv, Mahindra XUV 400, JSW MG ZS EV के साथ होगा। इसके अलावा Hyundai की ओर से Creta EV को भी लाया जा सकता है। जिसके बाद इस सेगमेंट में मुकाबला और कड़ा हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Maruti Fronx का जापानी वर्जन है ज्‍यादा बेहतर, मिलते हैं ADAS और AWD जैसे फीचर्स