Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maruti Grand Vitara CNG दिसंबर में रख सकती है कदम, सीएनजी वेरिएंट में मिलेगा अच्छा माइलेज

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Wed, 30 Nov 2022 05:37 PM (IST)

    Maruti Grand Vitara CNG अगर आप अपने लिए सीएनजी कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको बता दे मारुति ग्रैंड विटारा सीएनजी दिसंबर के महीने में दस्तक ...और पढ़ें

    Maruti Grand Vitara CNG दिसंबर में रख सकती है कदम
    Maruti Grand Vitara CNG दिसंबर में रख सकती है कदम

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। Maruti Grand Vitara CNG : भारतीय बाजार में मारुति लोगों के दिलो पर आज से ही नहीं कई सालों से राज करते आ रही है। आपको बता दें पेट्रोल डीजल के बढ़ते कीमतों के कारण लोग सीएनजी को अपना विकल्प बना रहे हैं। क्योंकि इसकी कीमत पेट्रोल डीजल के मुकाबले कम होती है। वहीं मारुति भी अपनी ग्रैंड विटारा सीएनजी को अगले महीने लाने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी से दिसंबर में ला सकती है।

    Maruti Grand Vitara CNG

    मारुति ग्रैंड विटारा सीएनजी 26.10 किमी/किग्रा का माइलेज तक देने में सक्षम होगी। सीएनजी का बाजार तेजी से बढ़ते जा रहा है। अपने मौजूदा मॉडल को नया रूप देने के लिए ये नए सेगमेंट में प्रवेश कर रही है। इसे कंपनी अगले महीने घरेलू बाजार में ला सकती है।

    Maruti Grand Vitara CNG किससे होगा मुकाबला

    भारतीय बाजार में मारुति ग्रैंड विटारा सीएनजी की टक्कर ये पांच सीटर वाली सीएनजी कार Hyundai Creta, Kia Seltos, Tata Harrier, MG Hector, Nissan Kicks, MG Astor से होगी। हालांकि इसमें कोई भी सीएनजी पावरट्रेन प्रदान नहीं करती है।

    Maruti Grand Vitara CNG इंजन

    इस कार के  पावरट्रेन में 1.5-लीटर वाला पेट्रोल इंजन होगा, जो 88hp की पावर जनरेट करने में सक्षम होगा। ट्रांसमिशन के लिए इस कार को पांच स्पीड के मैनुअल गियरबॉक्स के साथ लाया जा सकता है। इसके अलावा नई विटारा को 26.10km/kg की माइलेज मिलने की भी उम्मीद है। कीमत की बात करें तो इसमें ये उम्मीद की जा रही है कि माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट (10.45 लाख से 70,000 रुपये अधिक) के समान इसकी कीमत होगी। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    आनंद महिंद्रा की इस गाड़ी के नाम दर्ज हुआ नया विश्व रिकॉर्ड, लगभग 5 सेकेंड पर पकड़ती है 200 की रफ्तार

    Royal Enfield Shotgun 350 Bobber जल्द देगी दस्तक, जानें इसमें क्या कुछ होगा खास

    car smart key: आपके गाड़ी की स्मार्ट चाबी करेगी अब ये भी काम, कई खास फीचर्स से होती है लैस