Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CNG इंजन के साथ आ सकती है Maruti New Swift 2024, जानें कितना मिलेगा एवरेज

    Updated: Mon, 13 May 2024 08:00 AM (GMT+05:30)

    देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से हाल में ही Swift को नए इंजन और कई अहम बदलावों के साथ भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया गया है। लेकिन ...और पढ़ें

    Maruti की New Swift 2024 में मिल सकता है CNG का विकल्‍प।
    Maruti की New Swift 2024 में मिल सकता है CNG का विकल्‍प।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता मारुति की ओर से हाल में ही Swift 2024 को लॉन्‍च किया गया है। कंपनी ने इस कार में नया पेट्रोल इंजन दिया है। लेकिन जल्‍द ही इसे सीएनजी ईंधन के विकल्‍प के साथ भी लॉन्‍च किया जा सकता है। सीएनजी के साथ नई Swift कितना एवरेज दे सकती है। आइए जानते हैं।

    New Swift 2024 का आ सकता है CNG वर्जन

    भारतीय बाजार में हर महीने बड़ी संख्‍या में सीएनजी वाहनों की बिक्री होती है। जिसमें सबसे बड़ा योगदान मारुति का होता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी जल्‍द ही सीएनजी पोर्टफोलियो में New Swift 2024 को भी जोड़ सकती है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

    पेट्रोल इंजन के साथ आई है New Swift 2024

    फिलहाल कंपनी ने नई स्विफ्ट को सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया है। इसमें 1.2 लीटर का नया Z12E 1.2 लीटर क्षमता का इंजन दिया है। नए इंजन से इसे 60 किलोवाट की पावर मिलती है और 111.7 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 5स्‍पीड मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन को दिया जाता है।

    यह भी पढ़ें- Maruti Swift: पुरानी जेनरेशन के मुकाबले कैसी है New Swift 2024, जानें क्‍या हुए बदलाव

    कितना बढ़ेगा एवरेज

    नई स्विफ्ट के मैनुअल वेरिएंट का एवरेज 24.8 और एएमटी का एवरेज 25.75 किलोमीटर प्रति लीटर है। पेट्रोल के साथ कंपनी इसके सीएनजी वेरिएंट को लाती है, तो उसका एवरेज 32 किलोमीटर प्रति किलोग्राम के आस-पास हो सकता है।

    खबरें और भी

    कई तरह के ईंधन पर कर रही है काम

    कंपनी की ओर से लगातार इस बात की जानकारी दी जाती है कि मारुति पेट्रोल के अलावा भी कई तरह के ईंधन वाली कारों पर काम कर रही है। कंपनी की ओर से पेट्रोल के अलावा सीएनजी ईंधन के साथ भी कई कारों को ऑफर किया जाता है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक, फ्लेक्‍स फ्यूल और बायोगैस से भी चलने वाली कारों पर कंपनी की ओर से काम किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- Maruti Swift 2024 के मुकाबले में Tata, Hyundai ऑफर करती हैं ये i20 और Altroz जैसी कारें, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल