Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jimny, Grand Vitara के साथ Nexa की कई कारों पर मिल रहा लाखों रुपये बचाने का मौका

    Updated: Mon, 05 Aug 2024 01:00 PM (IST)

    देश में सबसे ज्‍यादा कारों की बिक्री करने वाली कंपनी मारुति सुजुकी की ओर से July 2024 में Nexa डीलरशिप पर उपलब्‍ध कारों पर लाखों रुपये की बचत का मौका ...और पढ़ें

    August 2024 में मारुति नेक्‍सा की कारों और एसयूवी पर क्‍या हैं ऑफर्स। जानें डिटेल।
    August 2024 में मारुति नेक्‍सा की कारों और एसयूवी पर क्‍या हैं ऑफर्स। जानें डिटेल।

    HighLights

    1. मारुति नेक्‍सा की गाड़ियों पर मिल रहा लाखों की बचत का मौका
    2. Jimny और Grand Vitara पर मिल रहे सबसे ज्‍यादा ऑफर्स

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। August 2024 में अगर आप कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो मारुति सुजुकी Nexa की कई कारों और एसयूवी पर कंपनी की ओर से डिस्‍काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। कंपनी की ओर से किस कार और एसयूवी पर कितना डिस्‍काउंट ऑफर किया जा रहा है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    Maruti Baleno

    August 2024 में मारुति अपनी की बलेनो को खरीदने पर हजारों रुपये की बचत की जा सकती है। कंपनी की ओर से इस महीने में हैचबैक के मैनुअल वेरिएंट्स को खरीदने पर 45 हजार रुपये तक का फायदा उठाया जा सकता है। हैचबैक के ऑटोमैटिक वेरिएंट्स पर 50 हजार रुपये और सीएनजी वेरिएंट पर 35 हजार रुपये तक बचाए जा सकते हैं। मारुति बलेनो की एक्‍स शोरूम कीमत 6.66 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

    Maruti Jimny

    मारुति की ऑफ रोडिंग एसयूवी के तौर पर आने वाली जिम्‍नी पर August 2024 में सबसे ज्‍यादा ऑफर्स मिल रहे हैं। इस एसयूवी के टॉप वे‍रिएंट एल्‍फा पर अधिकतम 2.5 लाख रुपये और जेटा पर 1.95 लाख रुपये की बचत की जा सकती है। यह ऑफर MSSF के साथ दिए जा रहे हैं। एसयूवी को 12.74 लाख रुपये की शुरूआती एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- मारुति Grand Vitara के मुकाबले Tata Curvv होगी बेहतर, मिल सकते हैं ये बेहतरीन फीचर्स

    Maruti Grand Vitara

    मारुति की ओर से ग्रैंड विटारा एसयूवी को भी ऑफर किया जाता है। इस महीने अगर इस एसयूवी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो कंपनी की ओर से इसपर 1.28 लाख रुपये तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। ग्रैंड विटारा हाइब्रिड पर 1.03 लाख रुपये के साथ ही पांच साल की एक्‍सटेंडेड वारंटी दी जा रही है। डीजल कार एक्‍सचेंज करने पर कंपनी अतिरिक्‍त 25 हजार रुपये की बचत का मौका दे रही है। माइल्‍ड हाइब्रिड पर 63100 रुपये के ऑफर मिल रहे हैं और सीएनजी पर 33100 रुपये बचाए जा सकते हैं।

    खबरें और भी

    Maruti Ciaz

    मारुति की मिड साइज सेडान कार सियाज पर भी इस महीने कंपनी की ओर से 45 हजार हजार रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। जिसमें 20 हजार कैश डिस्‍काउंट और 25 हजार रुपये एक्‍सचेंज बोनस के तौर पर मिल रहे हैं। सियाज की एक्‍स शोरूम कीमत 9.40 लाख रुपये से शुरू होती है।

    Maruti Xl6

    कंपनी की छह सीटर एमपीवी के तौर पर आने वाली Xl6 के पेट्राेल वे‍रिएंट पर August 2024 में 35 हजार रुपये की छूट मिल रही है। सीएनजी वर्जन पर भी इस महीने 25 हजार रुपये बचाए जा सकते हैं। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 11.61 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

    Maruti Fronx

    मारुति की एक और एसयूवी Fronx को August 2024 में खरीदना फायदे का सौदा साबित हो सकता है। इस एसयूवी पर कंपनी इस महीने में 83 हजार रुपये के ऑफर्स दे रही है। इसके टर्बो पेट्रोल वेरिएंट पर 83 हजार रुपये की बचत की जा सकती है। पेट्रोल ऑटोमै‍टिक पर 35 हजार रुपये और मैनुअल पर 32 हजार रुपये के अलावा सीएनजी पर 10 हजार रुपये के ऑफर मिल रहे हैं। इस एसयूवी की कीमत 7.51 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

    Maruti Ignis

    मारुति नेक्‍सा पर सबसे सस्‍ती गाड़ी के तौर पर Ignis को ऑफर किया जाता है। इस महीने इस गाड़ी के एएमटी वर्जन पर 52100 रुपये के ऑफर मिल रहे हैं। मैनुअल वर्जन पर 30 से 35 हजार रुपये के कैश डिस्‍काउंट के साथ 15 हजार रुपये का एक्‍सचेंज और अन्‍य डिस्‍काउंट के तहत 3100 रुपये के ऑफर मिल रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 2024 के पहले छह महीनों में 18 लाख से ज्‍यादा लोगों ने खरीद डाली कारें, Top-5 में शामिल हुईं टाटा, मारुति और हुंडई