Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maruti की भारतीय कार बाजार पर राज करने की तैयारी, Nexa शोरूम पर बढ़ाएगी प्रीमियम कारों बिक्री

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Fri, 24 Mar 2023 01:46 PM (IST)

    Maruti को उम्मीद है कि वो अपने Nexa शोरूम को भारतीय कार बाजार में दूसरे स्थान पर ले जाएगी। कंपनी अपने Nexa शोरूम पर सारे प्रीमियम मॉडल्स बेचती है। कंप ...और पढ़ें

    Maruti prepares to rule the Indian car market
    Maruti prepares to rule the Indian car market

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी Maruti Suzuki ने घोषणा की है कि वह अपने Nexa शोरूम पर प्रीमियम कारों की बिक्री बढ़ाने की योजना बना रही है। Maruti को उम्मीद है कि वो अपने Nexa शोरूम को भारतीय कार बाजार में दूसरे स्थान पर ले जाएगी। आपको बतादें कि कंपनी अपने मॉडल्स को Arena और Nexa दो आउटलेट के माध्यम से बेचती है। आइए आपको कंपनी की योजना के बारे में बताते हैं।

    Maruti का ये है प्लान

    जापानी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuiki अपने मॉडल्स को भारतीय बाजार में 2 आउटलेट्स के माध्यम से बेचती है। कंपनी अपने सारे प्रोडक्ट Maruti Suziki Arena और Nexa शोरूम पर बेचती है। Maruti Suzuki के रेगुलर प्रोडक्ट्स इसके Arena शोरूम से बेंचे जाते हैं वहीं कंपनी की सभी प्रीमियम कार्स इसके Nexa शोरूम पर उपलब्ध हैं। भारत में सबसे ज्यादा कारोबर वाली Automobile Company मारूती ही है। इसके Arena आउटलेट से देश की सबसे ज्यादा गाड़ियां बेची जाती हैं। इसके बाद Hyundai और TATA Motors का नाम आता है। Maruti का Nexa शोरूम बिक्री के मामले में अभी चौथे स्थान पर है। कंपनी का लक्ष्य है कि वह आने वाले सालों में अपने Nexa शोरूम पर होने वाली बिक्री की संख्या को दूसरे स्थान पर ले जाएगी।

    Nexa शोरूम पर बिक चुकी हैं 20 लाख कार

    कंपनी अब तक 20 लाख यूनिट Nexa शोरूम के माध्यम से बेच चुकी है। हाल ही में कंपनी के आधिकारिक बयान में ये जानकारी दी गई। मीडिया से बात करते हुए कंपनी के आला अधिकारी ने बताया कि इसका पहला मिलियन चार साल में आया वहीं अगला मिलियन तीन साल में आया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नेक्सा की बिक्री मारुति सुजुकी की एरिना, हुंडई और टाटा मोटर्स से चौथे स्थान पर है। आपको बतादें कि कंपनी ने अपने Nexa शोरूम को साल 2015 में शुरु किया था।

    Nexa शोरूम पर बिकते हैं ये मॉडल्स

    कंपनी अपने Nexa शोरूम पर सारे प्रीमियम मॉडल्स बेचती है। इसमें Baleno,Ignis, Ciaz, XL6 और Grand Vitara शामिल हैं। ये सारे मॉडल शोरूम पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. हाल ही में Maruti ने अपने Nexa शोरूम पर पर दो नए मॉडल्स को डिस्प्ले किया है जिनमें Maruti Suzuki Jimny और Fronx SUV शामिल है। हालांकि इन दोनों को अभी लॉन्च नहीं किया गया है।

    खबरें और भी