Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सेफ्टी टेस्ट में Maruti Suzuki की Alto K10 और Wagon R ने किया निराश, मिली इतने स्टार की रेटिंग

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Tue, 04 Apr 2023 05:13 PM (IST)

    Global NCAP rating भारत में Maruti के सबसे पॉपुलर मॉडल्स में से एक माने जाने वाली Alto K10 को ग्लोबल NCAP में केवल 2-स्टार की रेटिंग मिली है। वहीं Mar ...और पढ़ें

    Maruti Suzuki Alto K10 and Wagon R disappointed in safety test
    Maruti Suzuki Alto K10 and Wagon R disappointed in safety test

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने सेफ्टी को लेकर एक बार फिर अपने ग्राहकों को निराश किया है। देश में हमेशा Maruti Cars की सेफ्टी को लेकर आलोचना की जाती है। हाल ही में कंपनी के दो लोकप्रिय मॉडल्स का क्रैश टेस्ट किया गया। इनमें Alto K10 और Wagon R शामिल हैं। इन दोनों ही कारों ने इस टेस्ट में अपने ग्राहकों को निराश किया। ग्लोबल NCAP टेस्ट में Alto K10 और Wagon R का परफॉरमेंस कैसा रहा, आइए आपको बताते हैं।

    Alto K10 को मिले 2-स्टार

    भारत में Maruti के सबसे पॉपुलर मॉडल्स में से एक माने जाने वाली Alto K10 को ग्लोबल NCAP में केवल 2-स्टार की रेटिंग मिली है। वाहन सुरक्षा समूह ग्लोबल NCAP ने मंगलवार को कहा कि उसने क्रैश में Alto K10 को वयस्कों की सुरक्षा के लिए 2-स्टार की रेटिंग दी है वहीं इसने बच्चों की सुरक्षा के लिए जीरो स्टार स्कोर किया है। वहीं कंपनी ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि Maruti भारत के सुरक्षा नियमों के अनुसार अपनी गाड़ियों को डिजाइन करती है। इसकी तुलना ग्लोबल NCAP के मानकों से नहीं की जा सकती है। आपको बता दें कि कंपनी हमेशा से कहती आ रही है कि भारत NCAP आने के बाद ही वो अपनी गाड़ियों को टेस्ट करने के लिए देंगे।

    Wagon R ने किया और भी निराश

    Maruti Suzuki Wagon R ने ग्लोबल NCAP टेस्टिंग में काफी ज्यादा निराश किया है। Maruti की इस कार को वयस्कों की सुरक्षा के लिए 5 में से केवल 1 स्टार ही मिला है। वहीं बच्चों की सुरक्षा के लिए इसे 0-स्टार दिया गया है। आपको बता दें कि ग्लोबल NCAP वाहनों को उनकी सुरक्षा सुविधाओं के आधार पर 0 से 5 तक रेट करता है। उच्च रेटिंग वाले कार मॉडल्स को सबसे सुरक्षित माना जाता है।