Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tata की राह पर चली Maruti Suzuki, दो सिलेंडर के साथ आएंगी CNG कारें, जानें किन कारों में मिलेगी यह तकनीक

    Updated: Thu, 13 Jun 2024 11:59 AM (GMT+05:30)

    देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता Maruti Suzuki भी अब Tata Motors की राह पर चल रही है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक टीजर को जारी किया है। जिसमें सीएनजी को ...और पढ़ें

    मारुति सुजुकी की ओर से जल्‍द ही डबल सीएनजी सिलेंडर के साथ लाई जा सकती हैं कारें।
    मारुति सुजुकी की ओर से जल्‍द ही डबल सीएनजी सिलेंडर के साथ लाई जा सकती हैं कारें।

    HighLights

    1. मारुति सुजुकी भी ला सकती है डबल सिलेंडर वाली CNG कारें
    2. कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई है जानकारी
    3. फिलहाल टाटा मोटर्स की ओर से अपनी कारों में डबल सीएनजी सिलेंडर का किया जाता है उपयोग

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से सोशल मीडिया पर एक अहम जानकारी को दिया गया है। कंपनी की ओर से सीएनजी कारों (CNG Cars) को लेकर एक बड़ी जानकारी दी गई है। यह जानकारी क्‍या है और किस तरह से ग्राहकों को इससे बड़ा फायदा मिल सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    टाटा की राह पर मारुति

    मारुति सुजुकी भी जल्‍द ही टाटा मोटर्स की तरह अपनी सीएनजी कारों में डबल सिलेंडर तकनीक को ऑफर कर सकती है। कंपनी की ओर से इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है। लेकिन अभी यह साफ नहीं किया है कि वह इस तरह की तकनीक को अपनी कारों में दे रही है। 

    सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर टीजर जारी किया गया है। जिसके साथ लिखा है कि S-CNG को इस तरह देखने के लिए तैयार हो जाइए, जिस तरह आपने पहले कभी नहीं देखा है। इसके साथ टीजर में कंपनी की दो एसयूवी को सीएनजी के साथ दिखाया गया है।

    यह भी पढ़ें- दो लाख रुपये Down Payment के बाद घर लाएं Mahindra XUV 3XO का MX2 वेरिएंट, जानें कितनी बनेगी EMI

    कमर्शियल वाहन में करती है ऑफर

    कंपनी की ओर से यात्री वाहनों के साथ ही कमर्शियल वाहन सेगमेंट में उत्‍पाद ऑफर किए जाते हैं। कंपनी सुपर कैरी जैसे एलसीवी वाहन में डबल सीएनजी सिलेंडर तकनीक को ऑफर करती है। ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि कंपनी अब इस तकनीक का उपयोग अपने यात्री वाहनों में भी करेगी।

    खबरें और भी

    होती है परेशानी

    फिलहाल सीएनजी कारों में सबसे बड़ी परेशानी सामान रखने की होती है। सिलेंडर के कारण बूट स्‍पेस कम हो जाता है। लेकिन इस तरह की तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि कार में सामान रखने के लिए बूट स्‍पेस कम नहीं होता।

    टाटा करती है ऑफर

    भारतीय बाजार में मौजूदा समय में सिर्फ Tata Motors की ओर से ही डबल सीएनजी सिलेंडर तकनीक को ऑफर किया जा रहा है। कंपनी की ओर से अपनी कई कारों में इस तकनीक को दिया जा रहा है। जिससे यात्रियों को सफर के दौरान काफी आसानी होती है।

    मारुति किन कारों में सबसे पहले करेगी ऑफर

    कंपनी की ओर से अभी डबल सीएनजी सिलेंडर तकनीक को यात्री वाहनों में देने की जानकारी को आधिकारिक तौर पर नहीं दिया गया है। लेकिन जारी हुए टीजर में मुख्‍य तौर पर दो एसयूवी को दिखाया गया है। जिनमें मारुति Fronx और Brezza हैं। ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि कंपनी इन दोनों एसयूवी में सबसे पहले इस तकनीक को ला सकती है। इसके बाद ही अन्‍य कारों में भी इस तकनीक को ऑफर किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- सिर्फ 60 महीनों में Kia ने Export का बनाया रिकॉर्ड, जानें विदेशों में कौन सी गाड़ी की रही सबसे ज्‍यादा मांग

    View this post on Instagram

    A post shared by Maruti Suzuki (@marutisuzukiofficial)