Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maruti suzuki Fronx और Jimny के लिए मिल रही है ताबड़तोड़ बुकिंग, आंकड़ा 10 हजार के पार

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Fri, 27 Jan 2023 04:00 PM (IST)

    मारुति सुजुकी fronx कॉम्पैक्ट एसयूवी को दो पेट्रोल इंजन और पांच वेरिएंट के साथ लॉन्च होगी।Maruti Suzuki Jimny SUV 1.5-लीटर K15B पेट्रोल इंजन के साथ आए ...और पढ़ें

    Maruti suzuki Fronx and Jimny are getting fast bookings
    Maruti suzuki Fronx and Jimny are getting fast bookings

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में मारुति लोगों के दिलो पर आज से ही नहीं कई सालों से राज करते आ रही है। इस बार ऑटो एक्सपो 2023 में मारुति ने अपनी Fronx और Jimny को पेश किया था। जो इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकती है। ऑटो एक्सपो 2023 में इन कारों के देखने के लिए लोगों की भीड़ जम गई।Jimny का लोग कई सालों से इंतजार कर रहे थे। इसकी सीधी टक्कर भारतीय बाजार में मौजूद थार से होगी।  5 डोर वाली एसयूवी का क्रेज लोगों में काफी है। कंपनी ने इस कार की बुकिंग 11 जनवरी से ही चालू कर दी थी। अब तक कंपनी के पास इस कार के लिए कुल बुकिंग 10,000 के पार मिल चूकी है।

    ऑटो एक्सपो 2023

    वाहन निर्माता कंपनी ने Fronx का अनावरण भी ऑटो एक्सपो 2023 में किया था और उसी दिन से इसकी बुकिंग भी चालू कर दी थी। कंपनी को fronx के लिए लगभग 4,000 से अधिक की बुकिंग प्राप्त हो चुकी है। मारुति ने पहले से ही लाइनअप में अपनी नई पीढ़ी की ब्रेज़ा और ग्रैंड विटारा जैसी लोकप्रिय एसयूवी को पेश किया है।

    कंपनी का बयान

    मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि लोगों की ओर से हमें काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, इसमें भी सबसे अधिक जिम्नी के लिए  और fronxके लिए भी... हमें लगातार इन दोनों एसयूवी की बुकिंग मिलते जा रही है। जिम्नी लगभग 1,000 प्रतिदिन की दर से। हमें अब तक जिम्नी के लिए 11,000 से अधिक ऑर्डर मिल चुके हैं।" दोनों के ऑटो एक्सपो 2023 में डेब्यू करने के तुरंत बाद ही मारुति ने जिम्नी और फ्रोंक्स दोनों के लिए बुकिंग शुरू कर दी थी।

    Maruti suzuki fronx

    मारुति सुजुकी fronx  कॉम्पैक्ट एसयूवी को दो पेट्रोल इंजन और पांच वेरिएंट के साथ लॉन्च होगी। इसमें 1.2-लीटर इकाई है जो ,000 आरपीएम पर 88 बीएचपी और 113 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट जनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 5-स्पीड एएमटी के साथ आता है। फिर 1.0-लीटर बूस्टरजेट इंजन है जो 5,500 आरपीएम पर 98 बीएचपी और 147 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट जनरेट करता है। इसे इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।

    खबरें और भी

    Maruti Suzuki Jimny

    Maruti Suzuki Jimny SUV 1.5-लीटर K15B पेट्रोल इंजन के साथ आएगी । जो अधिकतम 103 bhp की पावर और 134 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगी । यह 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ आएगी। एसयूवी के सभी वेरिएंट में फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर आएगें।

    ये भी पढ़ें-

    Toyota Innova Crysta: इतनी जल्दी नहीं खत्म होगा इनोवा का जादू, डीजल वेरिएंट की हुई वापसी, फटाफट कर लें बुक

    2023 Yamaha FZ-X भारतीय बाजार में जल्द होगी लॉन्च, जानें किन बदलावो के साथ देगी दस्तक