विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑटो सेक्टर में आई गिरावट का Maruti Suzuki पर भी पड़ा बुरा असर, 22% घटी बिक्री

By Shridhar MishraEdited By:
Updated: Mon, 03 Jun 2019 08:56 AM (IST)

Maruti Suzuki की मई 2019 में 134641 वाहनों की बिक्री हुई है जो मई 2018 के मुकाबले 22 फीसद कम है

ऑटो सेक्टर में आई गिरावट का Maruti Suzuki पर भी पड़ा बुरा असर, 22% घटी बिक्री
ऑटो सेक्टर में आई गिरावट का Maruti Suzuki पर भी पड़ा बुरा असर, 22% घटी बिक्री

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) ने मई 2019 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी ने मई 2019 में कुल 134,641 यूनिट्स की बिक्री की है। इसकी तुलना अगर मई 2018 से की जाए, तो इस महीने कंपनी की कुल 172,512 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस दौरान Maruti Suzuki की बिक्री में 22 फीसद की गिरावट आई है। वहीं, अगर घरेलू बाजार में बिक्री की बात करें, तो Maruti Suzuki ने मई 2019 में अपनी 121,018 यूनिट्स की बिक्री है। इसकी तुलना अगर मई 2018 से की जाए, तो कंपनी ने 161,497 वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। इस दौरान कंपनी की बिक्री में 25 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है।

मारुति सुजुकी के लिए सबसे निराश करने वाली चीज इसकी एंट्री-लेवल सेगमेंट में गिरावट आना है, जिनमें Alto रेंज और पुरानी जेनरेशन वाली WagonR शामिल है। इस सेगमेंट में अगर छमाही सेल्स की बात की जाए, तो मई 2018 तक कंपनी के 16,394 यूनिट्स बिके हैं। वहीं, पिछले साल इस समय तक कंपनी की 37,864 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस दौरान कंपनी की बिक्री में 57 फीसद की गिरावट आई है।

मारुति की Swift, Dzire, नई WagonR, Baleno, Celerio और Ignis जैसे कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट की बिक्री में 9.2 फीसद की गिरावट आई है। मई 2019 में इन सेगमेंट की 70,135 कारों की बिक्री हुई है। वहीं, मई 2018 में इस सेगमेंट की 77,263 कारों की बिक्री हुई थी।

Mahindra XUV500 के बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

Maruti Suzuki की यूटिलिटी व्हीकल में (-25.3) फीसद की गिरावट आई है, जहां मई 2019 में इसकी 19,152 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, वैन्स सेगमेंट में कंपनी को (-25.3) फीसद की गिरावट का सामना करना पड़ा है, जहां मई 2019 में इसकी 11,745 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

पैसेंजर व्हीकल की खबरा परफॉर्मेंस के दौरान कंपनी के लिए एक राहत की खबर भी रही। कॉमर्शियल वाहनों में Maruti Suzuki Super Carry की बिक्री में 31 फीसद की बढ़त दर्ज की गई है। मई 2019 में इसके 2,232 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि, मई 2018 में Super Carry के 1,703 यूनिट्स ही बिके थे।

निर्यात में मारुति सुजुकी को 2.4 फीसद की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने मई 2019 में 9,089 यूनिट्स का निर्यात किया है। वहीं, मई 2018 में कंपनी ने 9,312 यूनिट्स का निर्यात किया था।

Maruti Suzuki Ritz की वाटर रेजिस्टेंट कार बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढें:

इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल

नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी

Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम          

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप