Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maruti Suzuki Compact Cars: कॉम्पैक्ट सेगमेंट में मारुति जल्द लेकर आएगी तीन दमदार गाड़ियां, चेक करें लिस्ट

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 08:00 AM (IST)

    Maruti Suzuki अगले एक दो साल के भीतर कॉम्पैक्ट सेगमेंट में कई नई गाड़ियां भारत में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। निर्माता के द्वारा इन कारों को कई ...और पढ़ें

    कॉम्पैक्ट सेगमेंट में मारुति कई गाड़ियां लॉन्च करेगी।
    कॉम्पैक्ट सेगमेंट में मारुति कई गाड़ियां लॉन्च करेगी।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki इन दिनों भारतीय मार्केट के लिहाज से कई गाड़ियों पर काम कर रही है। निर्माता के द्वारा भारत में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया जाएगा। वहीं, कॉम्पैक्ट सेगमेंट में भी कंपनी तीन नई गाड़ियों पर काम कर रही है। यहां मारुति सुजुकी की अपकमिंग कॉम्पैक्ट कारों के बारे में बताने वाले हैं। जिन्हें 2024-25 के दौरान लॉन्च किया जा सकता है।

    New-Gen Maruti Suzuki Swift

    मारुति सुजुकी की न्यू जेन स्विफ्ट को पिछले साल अनवील किया गया था। इस गाड़ी को कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ अगले कुछ महीनों में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें कई नए फीचर्स और तकनीक को शामिल किया जाएगा। कॉम्पैक्ट कार में 1.2L Z सीरीज इंजन दिया जा सकता है।

    New-Gen Maruti Suzuki Dzire

    मारुति सुजुकी की अपकमिंग कारों की लिस्ट में सुजुकी डिजायर का नाम भी शामिल है। इसे भी जल्द भारतीय मार्केट में लॉन्च किए जाने की खबरें चल रही हैं। इसको CNG विकल्प के साथ निर्माता के द्वारा अगले कुछ महीनों में लॉन्च किए जाने की खबर है। यह कंपनी की बेस्ट सेलिंग सेडान में से एक है। नई डिजायर में कंपनी कई आधुनिक फीचर्स को शामिल कर सकती है। इसमें 1.2L Z सीरीज पेट्रोल इंजन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ देखने को मिल सकता है।

    Maruti Suzuki Fronx Facelift

    Maruti Suzuki Fronx भी कंपनी की बेस्ट सेलिंग कारों में से एक है। इसे निर्माता के द्वारा फेसलिफ्ट वर्जन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके अगले साल भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसमें 1.2L Z सीरीज पेट्रोल इंजन पावर देने के लिए दिया जा सकता है। इसके बारे में मारुति ने कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसको लेकर तमाम खबरें आ रही हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Vida Electric Scooter: विडा के इलेक्ट्रिक स्‍कूटर पर मिल रहा 27 हजार रुपये बचाने का मौका, 31 मार्च तक मिलेगा ऑफर