Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maruti ने की फ्लेक्स फ्यूल सेगमेंट में एंट्री, पेश किया Maruti Suzuki Wagon R flex fuel वेरिएंट

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Tue, 13 Dec 2022 06:58 PM (IST)

    भारतीय बाजार में तेजी से फ्लेक्स फ्यूल कारों का चलन बढ़ता जा रहा है। मारुति ने भी अपने कदम इसमें रख दिए हैं। आपको बता दे भारतीय बाजार में Maruti Suzuk ...और पढ़ें

    Maruti ने पेश किया Maruti Suzuki Wagon R flex fuel
    Maruti ने पेश किया Maruti Suzuki Wagon R flex fuel

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में मारुति लोगों के दिलो पर आज से ही नहीं कई सालों से राज करते आ रही है। आपको बता दे बाजार में  फ्लेक्स फ्यूल  कारों के बढ़ते चलन के कारण कंपनी ने अपनी हैचबैक कार का नाम मारुति वैगनआर दिया है। कंपनी ने इस कार को  दिल्ली में आयोजित हुए सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM)के एक इवेंट में डिस्प्ले किया है। इसको सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Road Transport and Highways Minister, Nitin Gadkari) ने अनवील किया है।

    Maruti Suzuki Wagon R flex fuel prototype

    वहीं ये कार फ्लेक्स फ्यूल प्रोटोटाइप (Maruti Suzuki Wagon R flex fuel prototype) पेट्रोल और इथेनॉल के मिक्सर पर काम करता है। आपको बता दे फ्लेक्स फ्यूल प्रोटोटाइप को ई20 यानी 20 प्रतिशत इथेनॉल के मिश्रण वाला पेट्रोल और ई 85 यानी 85 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल पर चलाया जा सकता है। वहीं कंपनी मार्च 2023 में अपने वाहनों के सभी मॉडल्स को ई20 (E20) फ्यूल पर चलने वाला बनाने की घोषणा भी की है।

    कंपनी का बयान

    मारुति वैगनार ने फ्यूल प्रोटोटाइप (Wagon R flex fuel prototype) के बारें में कहा कि, हम इस तकनीक पर लंबे वक्त तक काम करने के बाद इसे मारुति वैगनआर (Maruti WagonR) के साथ लेकर आए हैं। कंपनी ने ये भी कहा कि इसे आम जनता के लिए जल्द ही मार्केट में लॉन्च कर दिया जाएगा। कंपनी ने अपनी भविष्य की योजनाओं पर कहा कि वे फ्लेक्स फ्यूल के अलावा बायो गैस, इथेनॉल, सीएनजी, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड इलेक्ट्रिक के अलावा कई नई तकनीकों पर भी रिसर्च कर रही है।

    क्या होता है Flex Fuel  ?

    आपको इसे आसान भाषा में समझे तो इसमें कुछ प्रतिशत इथेनॉल और कुछ प्रतिशत पेट्रोल को मिलाया जाता है। यानी 20 प्रतिशत इथेनॉल के साथ 80 प्रतिशत पेट्रोल भी हो सकता है और  85 प्रतिशत इथेनॉल के साथ 15 प्रतिशत पेट्रोल भी इसमें मिल सकता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    बाइक के ब्रेक का रखें ख्याल,अपनाएं ये आसान टिप्स, नहीं होंगे कभी परेशान

    Tata Motors price hike : टाटा मोटर्स ने दिया ग्राहकों को झटका, नए साल से बढ़ा दीं इन गाड़ियों की कीमत