Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मारुति Swift 2024 को मिल रहा ग्राहकों का प्‍यार, सिर्फ 10 दिन में मिली 10 हजार से ज्‍यादा बुकिंग, जानें कैसी हैं खूबियां

    Updated: Sun, 12 May 2024 08:00 PM (IST)

    देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति ने नौ मई 2024 को ही भारतीय बाजार में New Swift 2024 को लॉन्‍च किया है। इस हैचबैक कार को सिर्फ 10 दिन में ही 10 हजार ...और पढ़ें

    Maruti New Swift 2024 को मिली 10 हजार से ज्‍यादा बुकिंग्‍स, जानें कीमत और फीचर्स।
    Maruti New Swift 2024 को मिली 10 हजार से ज्‍यादा बुकिंग्‍स, जानें कीमत और फीचर्स।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में कई तरह की कारों को काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। इनमें एसयूवी के साथ ही हैचबैक कारें भी शामिल हैं। मारुति को New Swift 2024 के लिए कितनी बुकिंग मिल चुकी हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    कितनी मिली बुकिंग

    मारुति की ओर से जानकारी दी गई है कि कंपनी की New Swift 2024 को सिर्फ 10 दिनों में ही देशभर से 10 हजार यूनिट्स के लिए बुकिंग मिल चुकी है। ऑनलाइन और ऑफलाइन डीलरशिप के जरिए इस कार के लिए बुकिंग को सिर्फ 11 हजार रुपये में करवाया जा सकता है।

    कब से शुरू हुई थी बुकिंग

    कंपनी ने इस कार के लिए बुकिंग्‍स को एक मई 2024 से शुरू कर दिया था और लॉन्‍च से पहले इसके लिए मारुति को 10 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स की बुकिंग मिली है।

    यह भी पढ़ें- Maruti Swift 2024 के मुकाबले में Tata, Hyundai ऑफर करती हैं ये i20 और Altroz जैसी कारें, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल

    कैसे हैं फीचर्स

    मारुति New Swift 2024 में कंपनी ने कई बेहतरीन फीचर्स को दिया है। इसमें छह स्‍पीकर सेटअप, फ्रंट में ट्विटर, नौ इंच टचस्‍क्रीनऑल न्‍यू सस्‍पेंशन सिस्‍टम, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, सुजुकी कनेक्‍ट, हाइड्रॉलिक क्‍लच, रियर एसी वेंट्स, रियर पैसेंजर्स को फोन चार्ज करने के लिए दो चार्जिंग पोर्ट, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, स्‍टेयरिंग पर ऑडियो कंट्रोल्‍स के अलावा क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ ही छह एयरबैग के साथ लाया गया है। इसके साथ ही इसमें सेफ्टी के लिए हिल होल्‍ड असिस्‍ट, ईएसपी, रिवर्स पार्किंग कैमरा, एबीएस, ईबीडी जैसे सेफ्टी फीचर्स को दिया गया है।

    कितना दमदार इंजन

    नई Swift 2024 में कंपनी ने जेड सीरीज का नया 1.2 लीटर माइल्‍ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है। 1197 सीसी के नए जेड सीरीज माइल्‍ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन से इसे 81.6 पीएस की पावर और 112 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। Swift 2024 को भी 5स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और एएमटी ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है।

    खबरें और भी

    कितनी है कीमत

    मारुति Swift 2024 को कंपनी ने पांच वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसके बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत की शुरूआत 6.49 लाख रुपये से होती है। जबकि इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत को 9.64 लाख रुपये रखा गया है।

    यह भी पढ़ें-  Maruti Swift: पुरानी जेनरेशन के मुकाबले कैसी है New Swift 2024, जानें क्‍या हुए बदलाव