विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maruti जनवरी 2024 में लॉन्च करेगी पहली इलेक्ट्रिक SUV, सिंगल चार्ज में देगी 500 किमी की रेंज

Published: Tue, 10 Sep 2024 09:00 PM (IST)

मारुति सुजुकी अपनी अहली इलेक्ट्रिक SUV eVX को जनवरी 2024 में लॉन्च करेगी। इसकी घोषणा मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन ...और पढ़ें

Maruti की पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी eVX लॉन्च की तैयारी शुरू।
Maruti की पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी eVX लॉन्च की तैयारी शुरू।

HighLights

  1. एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर चलेगी।
  2. 15 लाख रुपये से अधिक होगी कीमत।
  3. टाटा की कर्व ईवी और महिंद्रा एंड महिंद्रा की आने वाली एसयूवी ईवी को देगी टक्कर।

नई दिल्ली, आइएएनएस। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अगले साल जनवरी में अपना पहला इलेक्टि्रक वाहन लांच करेगी। यह कार एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर चलेगी और इसमें 60 किलोवाट प्रति घंटे की बैटरी होगी। यह एक मध्यम आकार की एसयूवी होगी, जिसका नाम ईवीएक्स हो सकता है। इस कार की कीमत 15 लाख रुपये से अधिक होगी और यह टाटा की कर्व ईवी और महिंद्रा एंड महिंद्रा आने वाली ईवी को कड़ी टक्कर देगी।

यूरोप-जापान जैसी बाजारों में निर्यात होगी EV

मारुति सुजुकी इंडिया यूरोप और जापान जैसे बाजारों में ईवी का निर्यात भी करेगी। कंपनी ने यहां आयोजित सोसाइटी आफ इंडियन आटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के वार्षिक सत्र के मौके पर यह एलान किया है। कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ हिसाशी ताकेउची ने कहा कि कंपनी ईवी ग्राहकों की चिंताओं को दूर करने के लिए सभी आवश्यक समाधान लेकर आएगी। कंपनी बिक्री के बाद सहायता के लिए अपने नेटवर्क का उपयोग करेगी।

जल्द पेश होगी इलेक्ट्रिक कारें

कंपनी ने कहा, ''हम ग्राहकों को एक संपूर्ण ईकोसिस्टम प्रदान करेंगे और रेंज की चिंता और ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी को हल करेंगे।'' पिछले महीने कंपनी ने कहा था कि भारत 2047 तक ''विकसित भारत'' बनने की आकांक्षा रखता है और इसलिए वह अगले कुछ महीनों में इलेक्टि्रक कारों को पेश करेगा।

ग्राहकों को प्रदूषण रहित कारों को खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और पेट्रोल और डीजल कार का उपयोग कम से कम किया जाना चाहिए।

आरसी भार्गव, मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन

घरेलू आटोमोबाइल बाजार इतना बढ़ेगा

उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार, घरेलू आटोमोबाइल बाजार वित्त वर्ष 2023-24 में 20 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है और 2047 तक इसके 1.6 ट्रिलियन डालर (लगभग 134 लाख करोड़ रुपये) होने की क्षमता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।