विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mercedes AMG ने अनवील की CLE 646, मिलेगा पावरफुल V8 इंजन और 3.9 सेकंड में 100 की स्पीड

Published: Fri, 11 Sep 2026 02:31 PM (IST)

Mercedes-AMG CLE 646: Mercedes-AMG ने लिमिडेट संख्या में आने वाली CLE 646 को अनवील कर दिया है जो V8 इंजन, बेहतरीन स्पीड और डिजाइन के साथ आता है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mercedes-AMG ने CLE 646 Spezialanfertigung को अनवील कर दिया है जो 4.0 लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन से चलने वाला CLE का एक लिमिटेड वर्जन है। यह इंजन 646hp की पावर और 850nm का टॉर्क जनरेट करता है जिसमें पावर को पूरी तरह से रियर व्हील्स पर भेजा जाता है। इसके केवल 30 यूनिट्स ही बनाए जाएंगे जो पहले ही बिक चुके हैं।

CLE 646, AMG CLE 53 पर आधारित है लेकिन इसके पावरट्रेन, सस्पेंशन, बॉडी और इंटीरियर में बड़े बदलाव किए गए हैं। AMG PureSpeed के बाद Mercedes-Benz की Mythos सीरीज का यह दूसरा मॉडल है।

इंजन और परफॉर्मेंस

CLE 646 में Mercedes-AMG का M177 Evo 4.0 लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है जिसमें फ्लैट-प्लन क्रैंकशाफ्ट है। यह इंजन 2,500rpm से 4,500rpm के बीच 646hp की पावर और 850nm का टॉर्क जनरेट करता है। ऑल-व्हील ड्राइव CLE 53 के उलट, CLE 646 रियर-व्हील ड्राइव है। इसमें 9-स्पीड AMG स्पीडशिफ्ट ट्रांसमिशन और इलेक्ट्रॉनिक तौर से कंट्रोल्ड लिमिटेड-स्लिप डिफरेंशियल दिया गया है।

Mercedes-AMG का दाा है कि यह कार 0 से 100kmph की स्पीड 3.9 सेकंड में और 0 से 200kmph की स्पीड 11.4 सेकंड में पकड़ सकती है। वहीं, इसकी टॉप-स्पीड 310kmph है।

वजन कम करने के लिए बदलाव

वजन कम करने के लिए CLE 646 से पीछे की सीटें और साउंडप्रूफिंग हटा दी गई है। इसमें हल्के बकेट सीट्स, कार्बन-फाइबर डोर पैनल औऱ एक रोल बार दिया गया है। साउंड सिस्टम और कुछ ड्राइवर-असिस्टेंट फीचर्स को भी आसान कर दिया गया है या हटा दिया गया है। एक ऑप्शनल परफॉर्मेंस पैकेज के हिस्से के तौर पर सिक्स-पॉइंट के रेसिंग हार्नेस भी उपलब्ध है।

लिमिटेड प्रोडक्शन और कीमत

CLE 646 Spezialanfertigung दुनिया भर में केवल 30 यूनिट्स तक लिमिडेट होगी और हर कार को Affalterbach में CLE 53 बेस पर हाथ से बनाया जाएगा। Mercedes-AMG का कहना है कि दुनिया के सामने पेश किए जाने से पहले ही इसका पूरा प्रोडक्शन बिक चुका था। लेकिन, इसकी कीमत की घोषणा अभी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- Renault Duster Pickup Niagara नवंबर में होगी लॉन्च, 1.3 लीटर इंजन और ऑटोमैटिक पार्किंग जैसे कई फीचर्स