Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mercedes-Benz जल्द लॉन्च करेगी 2 नई कार, लिस्ट में AMG GLC coupe भी शामिल

    Updated: Tue, 16 Jul 2024 07:00 PM (IST)

    AMG GLC 43 कूप जर्मन की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV का पहला वेरिएंट होगा जिसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके न्यू जनरेशन वर्जन को 2023 में पेश किया जा ...और पढ़ें

    Mercedes की ओर से जल्द ही 2 नई कार पेश की जाएंगी।
    Mercedes की ओर से जल्द ही 2 नई कार पेश की जाएंगी।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जर्मन ऑटो दिग्गज Mercedes Benz ने हाल ही में EQA इलेक्ट्रिक एसयूवी को अपडेटेड EQB के साथ लॉन्च किया है। कुछ हफ्तों बाद ही कंपनी अगस्त में दो और नई कारें लॉन्च करने के लिए तैयार है। कार निर्माता ने पुष्टि की है कि GLC SUV का AMG वर्जन 7 अगस्त को CLE Cabriolet के साथ पेश किया जाएगा। आइए, इनके बारे में जान लेते हैं। 

    Mercedes AMG GLC 43 Coupe

    AMG GLC 43 कूप जर्मन की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV का पहला वेरिएंट होगा, जिसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके न्यू जनरेशन वर्जन को 2023 में पेश किया जाएगा। CLE Cabriolet भारत में मर्सिडीज-बेंज के तीसरे कन्वर्टिबल मॉडल के रूप में E 53 Cabriolet और SL 55 Roadster में शामिल होगी।

    पिछली पीढ़ी के मॉडल को बंद करने के बाद Mercedes GLC SUV का AMG Coupe वर्जन भारत में वापसी के लिए तैयार है। नई पीढ़ी की GLC SUV पर आधारित, GLC 43 Coupe को पिछले साल अनवील किया गया था।

    यह भी पढ़ें- Royal Enfield Guerrilla 450 की पहली झलक आई सामने, इन खूबियों के साथ कल होगी लॉन्च

    मर्सिडीज ने पुष्टि नहीं की है कि मॉडल को पिछली पीढ़ी की तरह भारत में स्थानीय रूप से निर्मित किया जाएगा या नहीं। इसमें स्टाइलिंग अपग्रेड और नया इंजन दिया जाएगा। मर्सिडीज नई GLC SUV में इस्तेमाल होने वाले 3.0-लीटर 6 सिलेंडर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल नहीं करेगी। AMG Coupe वर्जन में 2.0-लीटर 4 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड यूनिट दी जाएगी, जिसमें माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक भी दी जाएगी।

    खबरें और भी

    यह इंजन 415 bhp की पावर और 500 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक AMG GLC कूपे की पावर को 12 bhp और बढ़ा देगी। यह इंजन चारों पहियों को पावर देता है। इसे संभवतः मर्सिडीज कारों में इस्तेमाल होने वाले 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाएगा। ये SUV सिर्फ 4.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि इसकी अधिकतम रफ्तार इलेक्ट्रॉनिक रूप से 250 किलोमीटर प्रति घंटे तक सीमित है।

    Mercedes CLE Cabriolet

    मर्सिडीज 7 अगस्त को अपने लाइनअप में सी-क्लास कैब्रियोलेट को नई सीएलई कन्वर्टिबल से रिप्लेस करेगी। यह उसी प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसका इस्तेमाल सी-क्लास के साथ-साथ ई-क्लास मॉडल के लिए किया जाता है। CLE कैब्रियोलेट के डिजाइन ने नई E-क्लास से कई संकेत लिए हैं। कन्वर्टिबल का फ्रंट फेस नई C-क्लास जैसा ही है। इंटीरियर भी 11.9-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ काफी हद तक समान है। 4-सीटर कन्वर्टिबल पिछली पीढ़ी की C-क्लास और E-क्लास कूप से लंबी भी है।

    हुड के नीचे, CLE कैब्रियोलेट में माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ 2.0-लीटर 4-सिलेंडर इंजन के साथ-साथ 3.0-लीटर 6 सिलेंडर यूनिट द्वारा संचालित होने की उम्मीद है, जो 375 bhp की पावर और 500 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा होगा।

    यह भी पढ़ें- Skoda Kushaq Facelift की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने, इन बदलावों के साथ मारेगी एंट्री