Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Upcoming Electric Car: अगले महीने लॉन्च हो सकती है MG Comet EV, साइज में TATA NANO से भी छोटी

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Mon, 13 Mar 2023 01:58 PM (GMT+05:30)

    MG Comet को सिंगल-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट वाले 30kW बैटरी पैक और 50kW बैटरी पैक विकल्प के साथ लाया जा सकता है। विदेश में मिलने वाले इस मॉडल को एक बार चार ...और पढ़ें

    MG Comet EV साइज में TATA NANO से भी छोटी
    MG Comet EV साइज में TATA NANO से भी छोटी

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। एमजी की सबसे छोटी और सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार अगले महीने लॉन्च हो सकती है। यह हैचबैक कार दिखने में ऑल्टो और टाटा नैनो से भी छोटी है। एमजी मोटर इंडिया ने हाल ही में आधिकारिक छवियों के माध्यम से 2-डोर इलेक्ट्रिक वाहन का खुलासा किया है।

    इस इलेक्ट्रिक कार के नाम के पीछे भी एक कहानी है। कॉमेट नाम प्रतिष्ठित 1934 के ब्रिटिश हवाई जहाज से ली गई है, जिसने इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया मैकरॉबर्टसन एयर रेस में भाग लिया था। इस तरह इसके नाम की अपनी खासियत है।

    MG Comet EV बैटरी पैक

    कयास लगाए जा रहे हैं कि MG Comet को सिंगल-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट वाले 30kW बैटरी पैक और 50kW बैटरी पैक विकल्प के साथ लाया जा सकता है। विदेश में मिलने वाले इस मॉडल को एक बार चार्ज करने पर 200km से 300km रेंज के बीच एक विकल्प मिलता है। वहीं, यह 40 bhp की पावर और 67bhp की पावर के साथ देखी जा सकती है।

    ऑल्टो से भी छोटी है ये इलेक्ट्रिक कार?

    साइज के मामले में यह इलेक्ट्रिक कार ऑल्टो 800 से भी छोटी है। इसे खास चीन में ग्लोबल स्मॉल इलेक्ट्रिक व्हीकल (GSEV) प्लेटफॉर्म पर बना जा रहा है, जिसमें 2 सीटों और 4 सीटें के विकल्प मिलने की उम्मीद है। विदेशी मॉडल के रूप में इसकी लंबाई 2,599mm, चौड़ाई 1,505mm, लॉन्ग व्हील बेस वेरिएंट की लंबाई 2,974mm और चौड़ाई 1,631mm है। अब देखना है कि भारत में भी कंपनी इसे इसी साइज में लाएगी या किसी नए साइज में लाया जाएगा।

    खबरें और भी

    संभावित कीमत

    नए मॉडल की कीमत लगभग 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) होने की उम्मीद है। इसका मुकाबला Tata Tiago EV और Citroen eC3 से होगा। इसके असली कीमतों का पता लॉन्च होने के बाद ही लग पाएगा।