MG Hector Tomahawk इलेक्ट्रिक एसयूवी हुई लॉन्च, मिली 517 किलोमीटर की रेंज और बेहतरीन फीचर्स, कितनी है कीमत
वाहन निर्माता एमजी की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से इस सेगमेंट में नए वाहनों को पेश और लॉन्च किया जा रहा है। वाहन निर्माता MG की ओर से भी आज नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर MG HEctor Tomahawk को लॉन्च कर दिया गया है। इस एसयूवी में किस तरह के फीचर्स को दिया गया है। कितनी रेंज के साथ ऑफर किया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च हुई MG Hector Tomahawk ईवी
एमजी की ओर से भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर नई ईवी टॉमहॉक को लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इसे पांच और सात सीटों के विकल्प में ऑफर किया गया है। इसके साथ ही निर्माता ने इस एसयूवी के PHEV वर्जन को भी लॉन्च किया है।
क्या है खासियत
निर्माता की ओर से इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट, 17 इंच अलॉय व्हील्स, ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, रूफ रेल, प्रीमियम इंटीरियर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 15. इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, ऑटो एसी, वायरलैस चार्जर, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, एंबिएंट लाइट जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है रेंज
एमजी की ओर से नई ईवी को भारतीय बाजार में 69.2 kWh की क्षमता की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। जिससे इसे 517 किलोमीटर तक की रेंज मिल जाती है। इसको 90 किलोवाट की डीसी फास्ट चार्जिंग के साथ ऑफर किया गया है। इसमें दी गई मोटर से इसे 150 किलोवाट की पावर और 310 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिससे इसे 8.2 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जा सकता है।
इसके PHEV वर्जन में 20.5 kWh की बैटरी दी गई है जो 115 किलोमीटर की प्योर ईवी रेंज देगी।

कितनी है कीमत
एमजी की ओर से टॉमहॉक ईवी को भारत में 19.49 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस एसयूवी के टॉप वेरिएंट की एक्स शाेरूम कीमत 23. लाख रुपये है। BaaS के साथ इसे 13.99 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। BaaS के साथ प्रति किलोमीटर पांच रुपये देने होंगे। इसके साथ ही इस एसयूवी पर तीन साल की वारंटी, तीन साल रोड साइड असिस्टेंस और दो फ्री सर्विस भी दी गई हैं। इसके PHEV वर्जन की एक्स शोरूम कीमत 25.69 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 27.79 लाख रुपये है। BaaS के साथ PHEV वर्जन की एक्स शोरूम कीमत 21.79 लाख रुपये है। जिसके साथ प्रति किलोमीटर 3.2 रुपये देने होंंगे।
किनसे होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में एमजी की ओर से ऑफर की गई नई इलेक्ट्रिक एसयूवी का मुकाबला Mahindra XEV 9s, Kia Carens Clavis EV जैसी एसयूवी और एमपीवी के साथ होगा।
