विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MG M9 Electric MPV: 548Km की रेंज, 90kWh बैटरी और लग्जरी फीचर्स से लैस है यह 7-सीटर कार

Published: Thu, 05 Nov 2026 06:26 PM (IST)

MG M9 एक लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV है, जिसमें 548 किमी रेंज, 90kWh बैटरी, 245PS पावर और प्रीमियम सुविधाएं मिलती हैं।

MG M9 इलेक्ट्रिक MPV

MG M9 इलेक्ट्रिक MPV

HighLights

  1. प्रीमियम 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, लग्जरी और आराम का अनुभव।

  2. 90kWh बैटरी, 548 किमी की शानदार MIDC रेंज।

  3. Level 2 ADAS और 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग उपलब्ध।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में लग्जरी कारों की लिस्ट में मॉरिस गैरेज की तरफ से ऑफर की जाने वाली MG M9 एक खास ऑप्शन के रूप सामने आती है। यह एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक 7-सीटर MPV है। इसे खासतौर पर लग्जरी, आराम और आधुनिक तकनीक को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसे 16-वे एडजस्टेबल प्रेसिडेंशियल सीट्स, 90kWh का बैटरी पैक, 548 किलोमीटर की MIDC रेंज और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। आएइ विस्तार में जानते हैं कि MG M9 इलेक्ट्रिक MPV को किन खास फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है।

MG M9 का डिजाइन

MG M9 (2)

  • इसका डिजाइन बाकी MPV से काफी ज्यादा अलग है। इसके फ्रंट में बोल्ड ट्रैपेजॉइडल मेश ग्रिल दी गई है। इसके साथ स्प्लिट LED हेडलाइट्स और LED DRLs मिलते हैं, जो इसके फ्रंट लुक को खास बनाते हैं। वहीं, पीछे की तरफ वॉटरफॉल स्टाइल इंटीग्रेटेड LED टेललाइट दी गई है।
  • इसमें इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग डोर दिए गए हैं, जिससे लोगों को अंदर बैठने और बाहर निकलने में आसानी होती है। इसके अलावा इसमें 19-इंच के व्हील्स के साथ कॉन्टिनेंटल कॉनटीसील सेल्फ-सीलिंग टायर मिलते हैं। ये टायर 5mm तक के पंचर को अपने आप सील कर सकते हैं। बेहतर विजिबिलिटी के लिए इसमें हीटेड ORVMs भी दिए गए हैं।

MG M9 का इंटीरियर

MG M9 (8)

  • MG M9 का सबसे खास आकर्षण इसका लग्जरी केबिन है। इसमें कॉन्यैक ब्राउन कलर के लेदर और स्यूड सीट्स दिए गए हैं। केबिन में दूसरी पंक्ति के लिए प्रेसिडेंशियल सीट्स मिलती हैं, जिन्हें 16 तरीकों से एडजस्ट किया जा सकता है। इनमें 4-वे लम्बर सपोर्ट, हेडरेस्ट एडजस्टमेंट, हीटिंग, वेंटिलेशन और 8 तरह के मसाज मोड दिए गए हैं।
  • इसके अलावा, दूसरी पंक्ति की सीटों में रिक्लाइनिंग, 4-वे एडजस्टेबल लेग सपोर्ट और हेडरेस्ट एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इन सीटों को लोगों की जरूरत के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है। सीटों के आर्मरेस्ट में इंटेलिजेंट स्क्रीन भी दी गई है, जिसके जरिए सीट एडजस्टमेंट, मसाज, हीटिंग, वेंटिलेशन, AC कंट्रोल, पैनोरमिक रूफ और एम्बिएंट लाइटिंग को कंट्रोल किया जा सकता है।

MG M9 के 5-स्टार होटेल जैसे फीचर्स

MG M9 (7)

  • MG M9 में लग्जरी का एक्सपीरिएंस केवल दूसरी पंक्ति तक सीमित नहीं है। इसमें ड्राइवर के लिए 12-वे एडजस्टेबल सीट दी गई है, जिसमें मेमोरी फंक्शन भी मिलता है। वहीं, आगे की पैसेंजर सीट को 8 तरीकों से एडजस्ट किया जा सकता है। दोनों फ्रंट सीटों में मसाज की सुविधा दी है। आगे और पीछे की सीटों के लिए हीटिंग और वेंटिलेशन फंक्शन भी उपलब्ध हैं।
  • केबिन को ज्यादा खुला और आकर्षक बनाने के लिए MG M9 में यॉट स्टाइल डुअल सनरूफ सेटअप दिया गया है। इसमें आगे सिंगल-पेन इलेक्ट्रिक सनरूफ और पीछे पैनोरमिक डुअल-पेन इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलता है। इसके अलावा केबिन में 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है, जिसे यात्रियों के मूड के अनुसार बदला जा सकता है।
  • MG M9 में तीसरी पंक्ति के यात्रियों के आराम का भी ध्यान रखा गया है। इसमें तीसरी पंक्ति के लिए पर्याप्त लेगरूम और कुशनिंग दी गई है। इसके साथ अलग से AC वेंट्स और USB कनेक्टिविटी मिलती है। इस तरह इसमें सभी तीनों पंक्तियों के यात्रियों के लिए सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।

MG M9 (6)

  • सामान रखने के लिए MG M9 में फ्लेक्सिबल बूट स्पेस दिया गया है। तीसरी पंक्ति को पूरी तरह आगे स्लाइड करके फोल्ड करने पर इसमें अधिकतम 1720 लीटर तक बूट स्पेस मिलता है। इसके अलावा फ्रंट में 55 लीटर का फ्रंक भी दिया गया है।
  • मनोरंजन के लिए MG M9 में 13 JBL स्पीकर्स दिए गए हैं। इसमें सबवूफर और एम्पलीफायर भी शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, यह साउंड सिस्टम केबिन में बेहतर ऑडियो अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है।
  • इसके अलावा इसमें 31.24cm का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और 17.78cm का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले IRVM भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay की सुविधा दी गई है।
  • केबिन में बेहतर कंफर्ट के लिए MG M9 में 3-जोन AC दिया गया है, जिससे आगे और पीछे बैठे लोग अपनी जरूरत के अनुसार तापमान कंट्रोल कर सकते हैं। इसके साथ PM 2.5 फिल्ट्रेशन सिस्टम और AQI मॉनिटर भी दिया गया है। इसमें ह्यूमिडिटी इंडेक्स की सुविधा भी मिलती है।

MG M9 (4)

MG M9 के सेफ्टी फीचर्स

  • सेफ्टी के मामले में MG M9 में 7 एयरबैग दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और AutoHold जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • इसमें ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, रेन सेंसिंग वाइपर, ऑटो हेडलैंप, फॉलो मी होम हेडलैंप, इमरजेंसी ब्रेक असिस्ट और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) भी दिया गया है। इसे 5-स्टार Euro NCAP और ANCAP रेटिंग भी मिली है।
  • MG M9 में Level 2 ADAS के फीचर्स दिए गए हैं। इसके तहत ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

MG M9 (5)

  • इसके अलावा इसमें लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, इमरजेंसी लेन कीप असिस्ट, लेन चेंज असिस्ट और लेन असिस्ट दिया गया है। इसमें इंटेलिजेंट हाई बीम कंट्रोल, रियर क्रॉसिंग ट्रैफिक अलर्ट और डोर ओपन वार्निंग जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
  • स्पीड से जुड़ी सुविधाओं में ओवरस्पीड वार्निंग, ट्रैफिक साइन स्पीड लिमिट वार्निंग और इंटेलिजेंट स्पीड लिमिट असिस्ट शामिल हैं। इसके साथ एडवांस ड्राइविंग मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिया गया है।

MG M9 का बैटरी पैक और रेंज

MG M9 (3)

  • MG M9 एक इलेक्ट्रिक MPV है, जिसमें 90kWh क्षमता का NMC बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी ने इसमें एल्युमीनियम बैटरी शेल पैक का इस्तेमाल किया है। यह इलेक्ट्रिक MPV एक बार फुल चार्ज होने पर 548 किलोमीटर तक की रेंज देती है। यह रेंज MIDC के पार्ट 1 और पार्ट 2 स्टैंडर्ड टेस्ट के अनुसार iCAT द्वारा किए गए परीक्षण पर आधारित है।
  • MG M9 में हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 245PS की पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें स्मूद एक्सीलरेशन और बेहतर रिस्पॉन्स के लिए इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दिया गया है।
  • सस्पेंशन की बात करें तो इसके फ्रंट में इंडिपेंडेंट मैकफर्सन स्ट्रट्स और रियर में मल्टी-लिंक इंडिपेंडेंट सस्पेंशन सेटअप मिलता है। इसमें Sport, Normal और Eco सहित तीन ड्राइव मोड दिए गए हैं।
  • चार्जिंग के लिए MG M9 में अलग-अलग ऑप्शन दिए गए हैं। इसे 160kW DC सुपरफास्ट चार्जर से चार्ज करने में 90 मिनट का समय लगता है। वहीं, AC फास्ट चार्जर से 0 से 100 प्रतिशत चार्जिंग के लिए 9.5 घंटे का समय लगता है। वहीं, 11kW AC फास्ट चार्जर के इस्तेमाल पर लगभग 10 घंटे का समय लगता है।
  • इस इलेक्ट्रिक MPV के साथ 16A सॉकेट में इस्तेमाल होने वाली पोर्टेबल चार्जिंग केबल भी मिलती है। इसके अलावा इमरजेंसी में 24x7 रोडसाइड मोबाइल चार्जिंग असिस्टेंस की सुविधा दी गई है। हालांकि, यह सुविधा दिल्ली-NCR, मुंबई और बेंगलुरु में चार्जर की उपलब्धता के आधार पर मिलती है।

MG M9 की कीमत

MG M9 की एक्स-शोरूम कीमत 79.94 लाख रुपये से 84.94 लाख रुपये के बीच है। इसमें से प्रेसिडेंशियल लिमो (Presidential Limo) वेरिएंट की कीमत 79.94 लाख रुपये और कॉउचर एडिशन (Couture Edition) वेरिएंट की कीमत 84.94 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki YMC इलेक्ट्रिक MPV, मिलेगा नया डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ 470 किमी तक की रेंज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।