Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या MG Majestor के सामने टिक पाएगी Toyota Fortuner? इन चीजों में है सबसे आगे

    Updated: Sun, 10 May 2026 11:59 AM (IST)

    भारत में एमजी मोटर्स की ओर से जल्‍द ही MG Majestor को लॉन्‍च किया जाएगा। इसका मुकाबला Toyota Fortuner से होगा। अपने सेगमेंट में एमजी की नई एसयूवी किस ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है। जिस कारण निर्माताओं की ओर से भी समय समय पर इस सेगमेंट में नई कारों को पेश और लॉन्‍च किया जाता है। जल्‍द ही एसयूवी सेगमेंट में MG Majestor को लॉन्‍च किया जाएगा। जिसका मुकाबला Toyota Fortuner के साथ होगा। एमजी की नई एसयूवी किन मामलों में टोयोटा की फॉर्च्‍यूनर से बेहतर है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    MG Majestor जल्‍द होगी लॉन्‍च

    एमजी की ओर से भारत में जल्‍द ही मेजेस्‍टर एसयूवी को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन के साथ लॉन्‍च किया जाएगा। इसे पहले पेश किया जा चुका है अब इसकी कीमत की घोषणा की जाएगी।

    कितनी है लंबाई चौड़ाई

    एमजी मेजेस्‍टर को 5046 एमएम की लंबाई के साथ ऑफर किया गया है। इसकी चौड़ाई 2016 एमएम है और इसकी ऊंचाई 1870 एमएम है।

    वहीं टोयोटा की Fortuner की लंबाई 4795 एमएम है। इसकी चौड़ाई 1855 एमएम और ऊंचाई 1835 एमएम है।

    कैसे हैं फीचर्स

    एमजी की ओर से मेजेस्‍टर को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी लाइट्स, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 360 डिग्री कैमरा, जेबीएल का ऑडियो सिस्‍टम, एंबिएंट लाइट, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, वेंटिलेटिड सीट, पैनोरमिक सनरूफ, मसाज सीट, Level 2 ADAS, 19 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, रियर कनेक्‍टिड टेल लाइट, स्‍मोक एबोनी थीम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    वहीं टोयोटा की एसयूवी में एलईडी लाइट, स्‍मार्ट की, ड्राइविंग मोड्स, पार्क असिस्‍ट, अपर कूल्‍ड ग्‍लोवबॉक्‍स, 11 स्‍पीकर ऑडियो सिस्‍टम, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    कितना दमदार इंजन

    एमजी की ओर से मेजेस्‍टर एसयूवी को दो लीटर की क्षमता के टर्बो इंजन के साथ ऑफर किया गया है। इस इंजन से एसयूवी को 213 बीएचपी पावर के साथ 478 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही इसमें आठ स्‍पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया गया है। एसयूवी में 4X4 क्षमता को भी दिया गया है।

    खबरें और भी

    वहीं टोयोटा की ओर से Fortuner में 2755 सीसी की क्षमता का इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 150 किलोवाट की पावर और 420 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। 

    मिलता है पांच साल का भरोसा

    एमजी की ओर से मेजेस्‍टर एसयूवी को पांच साल की अनलिमिटेड वारंटी के साथ ऑफर किया जाता है। इसके साथ ही इसमें पांच लेबर फ्री सर्विस और पांच साल की रोड साइड असिस्‍टेंस को भी दिया जाएगा।

    वहीं Toyota की ओर से इस तरह की सुविधा को नहीं दिया जाता। 

    कितनी होगी कीमत

    निर्माता की ओर से अभी सिर्फ इसे पेश किया गया है। जल्‍द ही इस एसयूवी को भारत में लॉन्‍च किया जाएगा। तभी इसकी कीमत की घोषणा भी की जाएगी। इसकी संभावित एक्‍स शोरूम कीमत 40 से 50 लाख रुपये के बीच हो सकती है। फिलहाल इस एसयूवी को अब प्री रिजर्व करवाया जा सकता है।

    वहीं टोयोटा फॉर्च्‍यूनर को भारत में 34.76 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 50.46 लाख रुपये है।