Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MG Motor ने Comet EV, Hector, Gloster और Astor के घटाए दाम, यहां देखिए अपडेटेड प्राइस लिस्ट

    Updated: Fri, 02 Feb 2024 04:30 PM (IST)

    MG Motor India ने शुक्रवार को अपने सभी कार मॉडलों के लिए नई कीमतों की घोषणा की है। प्राइस अपडेट होने के बाद आप MG ZS EV के नए बेस ट्रिम को 18.89 लाख र ...और पढ़ें

    MG Motor ने Comet EV, Hector, Gloster और Astor के दाम घटा दिए हैं।
    MG Motor ने Comet EV, Hector, Gloster और Astor के दाम घटा दिए हैं।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। MG Motor India ने शुक्रवार को अपने सभी कार मॉडलों के लिए नई कीमतों की घोषणा की है। प्राइस अपडेट होने के बाद आप MG ZS EV के नए बेस ट्रिम को 18.89 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं।

    इसके अलावा Comet EV, Hector, Astor और Gloster जैसे मॉडलों की कीमतों में भी संशोधन किया गया है। आइए, अपडेटेड प्राइस के बारे में जान लेते हैं।

    अपडेटेड प्राइस लिस्ट 

    एमजी हेक्टर, भारत के लिए कंपनी का पहला मॉडल है अब इसके पेट्रोल संस्करण के लिए 14.94 लाख रुपये और डीजल संस्करण के लिए 17.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) चुकाने होंगे। इसके बाद Comet EV का नंबर आता है।

    कंपनी की इस इलेक्ट्रिक कार के बेस वेरिएंट के लिए अब 6.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम चुकाने होंगे। MG Astor की शुरुआती कीमत अब 9.98 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि फ्लैगशिप Gloster SUV अब 37.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर आती है।

    यह भी पढे़ं- Mahindra की इस SUV ने कंपनी की बिक्री में लगाए चार चांद, केवल इतनो दिनों में पार किया 1 लाख प्रोडक्शन का आंकड़ा

    कंपनी के बारे में 

    एमजी का कहना है कि अपडेटेड प्राइस लिस्ट कई चीजों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। आपको बता दें कि एमजी ने 2019 में भारत में अपनी शुरुआत की और तब से एसयूवी रणनीति पर ध्यान केंद्रित किया है। साथ ही यहां अपने उत्पाद पोर्टफोलियो में दो ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल किए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढें- Honda ने Elevate SUV की दम पर पिछले महीने की बंपर बिक्री, सेल में हुई 10 फीसदी की बढ़ोतरी