Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    11 सितंबर को लॉन्‍च होगी JSW MG Windsor EV, BYD, टाटा और महिंद्रा से होगा मुकाबला

    Updated: Tue, 13 Aug 2024 01:00 PM (IST)

    ब्रिटिश वाहन निर्माता JSW MG मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में जल्‍द ही नई गाड़ी को लॉन्‍च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से किस गाड़ी को कब तक लॉन्‍च (M ...और पढ़ें

    JSW MG मोटर्स 11 सितंबर को लॉन्‍च करेगी Windsor EV।
    JSW MG मोटर्स 11 सितंबर को लॉन्‍च करेगी Windsor EV।

    HighLights

    1. भारतीय बाजार में 11 सितंबर को लॉन्‍च होगी JSW MG Windsor EV
    2. पैनोरमिक रूफ, ADAS के साथ मिल सकती है 450 KM रेंज

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। JSW MG मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में कई वाहनों को ऑफर किया जाता है। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कंपनी नई गाड़ी Cloud EV को भी लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। Cloud EV को कब तक लॉन्‍च किया जाएगा। इसमें किस तरह के फीचर्स और रेंज को दिया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    लॉन्‍च होगी Cloud EV

    JSW MG मोटर्स अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। 11 सितंबर को कंपनी की ओर से नई गाड़ी MG Windsor EV को लॉन्‍च किया जाएगा। यह गाड़ी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में लाई जाएगी और इसे ZS EV के नीचे पोजिशन किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- August 2024 में MG Motors की कार और एसयूवी खरीदने का बेहतरीन मौका, मिल रहा लाखों रुपये का Discount

    460 KM की रेंज

    MG Windsor EV में 50.6 kWh क्षमता की बैटरी को दिया जा सकता है। जिससे 460 किलोमीटर की अधिकतम रेंज मिल सकती है। इस बैटरी को 20 से 100 फीसदी चार्ज करने में सात घंटे का समय लग सकता है और अगर बैटरी को फास्‍ट चार्ज से चार्ज किया जाए तो 30 से 100 फीसदी चार्ज करने में सिर्फ 30 मिनट का समय लग सकता है। नई ईवी में परमानेंट मेग्‍नेट, सिंकोरियस मोटर को दिया जा सकता है, जिससे 134 हॉर्स पावर और 200 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है।

    पैनोरमिक सनरूफ फीचर

    एमजी की नई Windsor EV में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाएगा। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 2.5 फिल्‍टर, डिजिटल एसी, सेकेंड रो के लिए एसी, 360 डिग्री कैमरा, मल्‍टी फंक्‍शन स्‍टेयरिंग व्‍हील, की-लैस एंट्री, यूएसबी पोर्ट, वायरलैस चार्जर, यूएसबी, ब्‍लूटूथ, 15.6 इंच कंट्रोल पैनल वाली स्‍क्रीन, स्‍मार्ट इलेक्ट्रिक टेलगेट, 135 डिग्री तक रिक्‍लाइन होने वाली बैकसीट, 6वे इलेक्ट्रिकली एडजस्‍टेबल ड्राइवर सीट, 4वे इलेक्ट्रिकली एडजस्‍टेबल फ्रंट पैसेंजर सीट, एंबिएंट लाइट, 8.8 इंच डिजिटल एमआईडी, 1707 लीटर तक का बूट स्‍पेस जैसे फीचर्स हो सकते हैं।

    खबरें और भी

    ADAS भी मिलेगा

    JSW MG Windsor EV में सुरक्षा के बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे। इसमें चार एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्‍ट, ईएससी, ईएसएस, ईपीबी, एचएचसी, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकर, टीपीएमएस, रियर पार्किंग सेंसर, इमोबिलाइजर, एंटी थेफ्ट अलार्म और ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं।

    Tata, Mahindra, BYD से होगा मुकाबला

    बाजार में इसे 20 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के आस-पास लॉन्‍च किया जा सकता है। इसका सीधा मुकाबला Nexon EV, Curvv EV, XUV 400 और BYD Atto3 जैसे वाहनों से होगा।

    यह भी पढ़ें- Tata Curvv EV Vs MG ZS EV: फीचर्स, सुरक्षा और कीमत के मामले में कौन है बेहतर, पढ़ें पूरी खबर