यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
June 2024 में कैसी रही Mid Size Sedan की बिक्री जानें किस कंपनी ने किया कैसा प्रदर्शन
भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्या में वाहनों की बिक्री होती है। जिसमें Mid Size Sedan सेगमेंट की Cars का भी योगदान रहता है। मारुति Hyundai Ho ...और पढ़ें

HighLights
- June 2024 में रही Mid Size Sedan Cars की मांग
- सबसे ज्यादा हुई Volkswagen की सेडान Virtus की बिक्री
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। June 2024 के दौरान देशभर में Mid Size Sedan Car सेगमेंट में Maruti, Hyundai, Volkswagen, Skoda और Honda की ओर से अपने उत्पाद ऑफर किए जाते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बिक्री के मामले में बीते महीने में किस मिड साइज सेडान कार की बिक्री कैसी रही है।
Volkswagen Virtus
June 2024 के दौरान जर्मनी की वाहन निर्माता फॉक्सवैगन की Mid Size Sedan Car वर्टुस की बिक्री अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा रही। बीते महीने कंपनी ने इस कार की कुल 1656 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं पिछले साल June महीने में इसकी कुल 1610 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। बाजार में इस कार को 11.56 लाख रुपये की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Hyundai Verna
साउथ कोरियाई वाहन निर्माता हुंडई की ओर से इस सेगमेंट में Verna को ऑफर किया जाता है। जानकारी के मुताबिक इसकी कुल 1424 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल June महीने में इसकी 1381 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। हुंडई की ओर से ऑफर की जाने वाली Verna को 11 लाख रुपये की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Skoda Slavia
यूरोपियन वाहन निर्माता Skoda की ओर से मिड साइज सेडान कार के तौर पर Slavia को ऑफर किया जाता है। स्कोडा स्लाविया की June 2024 के दौरान कुल 1230 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल इस कार की कुल बिक्री 1538 यूनिट्स की हुई थी। बाजार में इस कार की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 11.53 लाख रुपये से हो जाती है।
खबरें और भी
Honda City
जापानी कार निर्माता होंडा की ओर से भी मिड साइज सेडान के तौर पर सिटी को ऑफर किया जाता है। June 2024 के दौरान इसकी कुल बिक्री 859 यूनिट्स की हुई। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 1054 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। होंडा सिटी की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 12.08 लाख रुपये से हो जाती है।
मारुति Ciaz
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति की ओर से Mid Size Sedan Car सेगमेंट में Ciaz को ऑफर किया जाता है। इस सेडान कार की बीते महीने में कुल बिक्री 572 यूनिट्स की रही। जबकि पिछले साल इसी अवधि में इस कार की कुल बिक्री 730 यूनिट्स रही थी। कंपनी की इस सेडान कार को 9.40 लाख रुपये की शुरूआती कीमत से लेकर 12.29 लाख रुपये तक खरीदा जा सकता है।