Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Moto Morini X-Cape 650 का रैली एडिशन आया सामने, फुली सेफ्टी फीचर्स के साथ लें ऑफ-रोड राइडिंग का मजा

    By Sonali SinghEdited By:
    Updated: Thu, 24 Nov 2022 04:07 PM (IST)

    Moto Morini X-Cape 650 Rally Edition Bike से पर्दा उठा दिया गया है। यह एक ऑफ रोड बाइक है जिसमें बहुत से सेफ्टी फीचर्स को जोड़ा गया है। वहीं कई डिजिटल ...और पढ़ें

    Moto Morini X-Cape 650 Rally Edition Off-Road Bike Unveiled
    Moto Morini X-Cape 650 Rally Edition Off-Road Bike Unveiled

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Moto Morini X-Cape 650 Rally Edition Bike: ऑफ-रोड बाइक्स के लिए फेमस मोटो मोरनी (Moto Morini) अपने ग्राहकों को नई एडवेंचर बाइक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने अपनी एक्स-कैप 650 (X-Cape 650) बाइक के रैली एडिशन (Rally Edition) को पेश किया है।

    बता दें कि अपकमिंग बाइक ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ आने वाला मॉडल है, जिसे कुछ दिन पहले इटली के मिलान में होने वाले EICMA 2022 ऑटो शो में भी पेश किया गया था। तो चलिए जानते हैं Moto Morini X-Cape 650 रैली एडिशन बाइक की क्या है खासियत।

    मिला है फीचर्स अपडेट

    मोटो मोरिनी के नए रैली एडिशन में फीचर्स के पूरे पैक को अपडेट किया गया है। इस बाइक में स्मोक्ड विंडस्क्रीन, फेयरिंग, एलईडी हेडलाइट के नीचे फॉग लैंप और शानदार टेललैंप इए गए हैं। डिजिटल फीचर्स के लिए स्मोक्ड विंडस्क्रीन के पीछे डिस्प्ले पर नेविगेशन के साथ एक अतिरिक्त स्क्रीन है। साथ ही मेट्जलर कारू 3 रबर के साथ सुनहरे रंग के स्पोक व्हील्स को रखा गया है।

    राइडर सुरक्षा का रखा गया है ध्यान

    एक ऑफ-रोड बाइक होने की वजह से रैली एडिशन में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए फ्रंट डिस्क ब्रेक, सिल्वर रंग का क्रैश गार्ड, रिमोट एडजस्टेबल रियर शॉक, फ्रंट यूएसडी फोर्क्स और शानदार ब्रेकिंग हार्डवेयर को रखा गया है।

    खबरें और भी

    पहले की तरह है इंजन

    रैली एडिशन के X-Cape 650 मॉडल में इंजन के साथ कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस वजह से इसमें 649cc के इंजन के साथ 60hp की पावर और 54Nm का टॉर्क मिलता है। ट्रांसमिशन के लिए बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है।

    भारत में X-Cape 650 का मौजूदा मॉडल 7.30 लाख रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। ऐसे में नया रैली एडिशन इससे ज्यादा कीमत पर उतारा जा सकता है।

    ये भी पढ़ें-

    Petrol की खपत कम करने के लिए आपने भी किया है यह काम तो हो जाएं सावधान, कहीं सीज न हो जाए इंजन

    इंजन का CC यानी गाड़ी की जान, केवल पावर ही नहीं इन चीजों से भी है जुड़ाव