Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2024 Ford Endeavour Tremor एडिशन ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च, 4X4 सिस्टम और रॉक क्रॉल ड्राइव मोड से लैस

    Updated: Fri, 23 Aug 2024 12:06 PM (GMT+05:30)

    एडवेंचर के शौकीनों को ध्यान में रखते हुए Ford Endeavour Tremor को कुछ फंक्शनल और कॉस्मेटिक अपग्रेड के साथ पेश किया गया है। इसमें 17-इंच के पहिये और डा ...और पढ़ें

    2024 Ford Endeavour Tremor ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च हुई।
    2024 Ford Endeavour Tremor ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च हुई।

    HighLights

    1. बेहतर ऑफ-रोडिंग कैपेसिटी से लैस।
    2. SUV में 17-इंच के पहिये लगाएं गए हैं।
    3. रॉक क्रॉल ड्राइव मोड दिया गया है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Ford अपनी लग्जरी गाड़ी Endeavour को नए अवतार में लेकर आया है। कंपनी ने इसे Ford Everest के समान ही फीचर्स से लैस किया है। जिसे भारत में Ford Endeavour के नाम से बेचा जाता है। आइए जानते हैं कि इसमें क्या नए फीचर्स दिए गए हैं।

    ऑफ-रोड के लिए तैयार

    नए Endeavour Tremor में बेहतर ऑफ-रोडिंग कैपेसिटी से लैस किया गया है। इसके सस्पेंशन में बदलाव किया गया है। नए ऑफ-रोड सस्पेंशन में पोजिशन-सेंसिटिव बिलस्टीन डैम्पर्स दिए गए हैं। इसका इस्तेमाल ऑफ-रोड कैपेसिटी को बढ़ाने के लिए लिफ्ट किट के साथ किया जा रहा है। SUV में 17-इंच के पहिये और डामर ब्लैक व्हील आर्क मोल्डिंग दिए गए हैं।

    2024 Ford Endeavour Tremor

    जोड़ा गया रॉक क्रॉल ड्राइव मोड

    Ford Endeavour Tremor में रॉक क्रॉल ड्राइव मोड दिया गया है। इससे SUV की रॉक-क्लाइम्बिंग कैपेसिटी और भी बढ़ गई है। गाड़ी 4X4 सिस्टम के साथ काम करते हुए रॉक क्रॉल ड्राइव मोड ऑप्टीमम ट्रैक्शन और धीमी गति के परफॉर्मेंस को बेहतर करता है। SUV में इस मोड होने पर ड्राइवर को चुनौतीपूर्ण इलाके से निपटने के दौरान बेहतर नियंत्रण करने में मदद करता है।

    2024 Ford Endeavour Tremor

    Ford Endeavour Tremor टर्बोडीजल इंजन से लैस

    नई Ford Endeavour Tremor में 3.0-लीटर V6 टर्बोडीजल इंजन के साथ पेश किया गया है, जो 250 PS की पावर और 600 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके अलावा यह ई-शिफ्टर (4WD), कन्वेंशनल शिफ्टर (RWD) और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स के साथ आते हैं।

    खबरें और भी

    2024 Ford Endeavour Tremor

    Ford Endeavour Tremor की कीमत

    फोर्ड एंडेवर ट्रेमर को ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च किया गया है, जहां पर इसकी कीमत 76,590 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर है, जो भारतीय रुपयों में करीब 43.10 लाख है। उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द यह भारतीय मार्केट में भी लॉन्च होगी।

    यह भी पढ़ें- Mahindra की पॉपुलर कारों को मिलेगा इलेक्ट्रिक अवतार, Thar से लेकर Scorpio तक लिस्ट में शामिल