अब कारों में Low Beam होगी डिफॉल्ट, सरकार बदल रही हेडलाइट के नियम, रात में मिलेगी बड़ी राहत
भारत में दिन के साथ ही रात के समय भी बड़ी संख्या में लोग अपनी कार से सफर करते हैं। ऐसे में तब परेशानी होती है जब सामने वाली गाड़ी की लाइट हाई बीम पर ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में हर रोज सैंकड़ों की संख्या में सड़क हादसे होते हैं। इन हादसों में से कई रात के समय होते हैं, जिनके लिए हाई बीम रोशनी जिम्मेदार होती है। केंद्र सरकार की ओर से अब जल्द ही नए नियमों को लाया जा सकता है, जिससे इन हादसों में कमी हो सकती है। हाई बीम हेडलाइट को लेकर सरकार किस तरह से नियमों को कड़ा कर सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
आएंगे नए नियम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार जल्द ही हाई बीम हेडलाइट पर नए नियम को लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 30 दिन में सुझाव या आपत्तियों को मांगा गया है। उम्मीद है कि अगले साल अप्रैल से इन नियमों को लागू भी किया जा सकता है।
क्या होगा बदलाव
नए नियमों के मुताबिक किसी भी वाहन की हेडलाइट में लो बीम लाइट को डिफॉल्ट किया जाएगा। जिससे रात के समय सामने से आ रही गाड़ी की रोशनी से आंखें चौंधियाएंगी नहीं।
किस वाहन में क्या होगा बदलाव
जानकारी के मुताबिक नए नियम के मुताबिक दो पहिया वाहनों के लिए हेडलाइट की अधिकतम फ्रीक्वेंसी को कम करके 1.5 लाख कैंडेला से कम कर एक लाख कैंडला तक किया जा सकता है।
वहीं कारों की हेडलाइट में अधिकतम तीव्रता 2.25 लाख कैंडेला से कम करते हुए 1.5 लाख कैंडेला तक किया जा सकता है।
हाई बीम पर मिलेगा अलर्ट
नए नियमों को जब लागू किया जाएगा तब किसी भी वाहन की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक है और उसमें हाई बीम लाइट का उपयोग किया जा रहा होगा तो बीप के जरिए अलर्ट मिलेगा। लेकिन इससे तेज स्पीड पर वाहन चलाने पर अलर्ट नहीं दिया जाएगा।
भारी वाहनों के लिए जरूरी होगी रिफ्लेक्टिव टेप
हाई बीम हेडलाइट पर नए नियमों के साथ ही भारी वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप को भी अनिवार्य किया जाएगा। जिससे कम रोशनी या अंधेरे के समय सड़क पर दूर से ही अन्य वाहनों को बस, ट्रक जैसे भारी वाहनों की मौजूदगी की जानकारी मिल पाएगी।
