Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maruti Dzire 2024 को चुनौती देने आएगी नई Honda Amaze, जारी हुए स्‍कैच से मिल रही डिजाइन और फीचर्स की जानकारी

    Updated: Mon, 11 Nov 2024 03:00 PM (IST)

    जापानी वाहन निर्माता Honda Cars की ओर से भारतीय बाजार में सेडान और एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री की जाती है। कंपनी की ओर से Compact Sedan Car सेग ...और पढ़ें

    होंडा की ओर से नई जेनरेशन अमेज के स्‍कैच जारी किए गए हैं। जानें डिटेल।
    होंडा की ओर से नई जेनरेशन अमेज के स्‍कैच जारी किए गए हैं। जानें डिटेल।

    HighLights

    1. होंडा ने जारी किए नई जेनरेशन अमेज के स्‍कैच
    2. चार दिसंबर को लॉन्‍च होगी नई जेनरेशन अमेज
    3. मारुति डिजायर 2024 को मिलेगी कड़ी चुनौती

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में Compact Sedan के तौर पर Honda Amaze को ऑफर किया जाता है। कंपनी 4 December 2024 को इसकी नई जेनरेशन लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्‍च से पहले इसके नए स्‍कैच जारी किए गए हैं। इन स्‍कैच में गाड़ी की क्‍या जानकारी मिल रही है। नई जेनरेशन 2024 Honda Amaze में किस तरह के बदलाव किए जाएंगे। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Honda Amaze की नई जेनरेशन के स्‍कैच हुए जारी

    होंडा की ओर से जल्‍द ही कॉम्‍पैक्‍ट सेडान के तौर पर ऑफर की जाने वाली अमेज का नया वर्जन लॉन्‍च कर दिया जाएगा। इसके पहले कंपनी की ओर से नई जेनरेशन Honda Amaze के कुछ स्‍कैच (2024 Amaze Teaser) जारी किए हैं। जारी हुए स्‍कैच में इसके डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी मिल रही है।

    यह भी पढ़ें- Maruti ने लॉन्‍च की नई जेनरेशन Dzire 2024, बेहतरीन फीचर्स और नए इंजन के साथ आई कार, कितनी है Price, पढ़ें खबर

    क्‍या मिली जानकारी

    होंडा अमेज की नई जेनरेशन में कई बेहतरीन फीचर्स (2024 Amaze features) को दिया जाएगा। इसके साथ ही गाड़ी का लुक भी पूरी तरह से बदल दिया जाएगा। कंपनी की ओर से जारी हुए स्‍कैच के मुताबिक इसका डिजाइन पूरी तरह से बदल दिया जाएगा। नई अमेज में नए डिजाइन की एलईडी लाइट्स को दिया जाएगा, जिससे यह देखने में काफी स्‍पोर्टी लगेगी। इसमें डबल बीम वाली एलईडी लाइट्स के साथ ही इसके फ्रंट ग्रिल और बंपर को भी बदला जाएगा। गाड़ी के साइड व्‍यू मिरर के डिजाइन को भी काफी शॉर्प डिजाइन किया गया है। वहीं इसके रियर प्रोफाइल को भी नया लुक दिया जाएगा। गाड़ी के एक्‍सटीरियर का डिजाइन मौजूदा जेनरेशन Honda city से प्रेरित होकर बनाया गया है। नई जेनरेशन Honda Amaze के इंटीरियर को भी नई तरह से डिजाइन किया जाएगा। इसमें नया डैशबोर्ड दिया जाएगा। जिसके ऊपर इंफोटेनमेंट सिस्‍टम को दिया जाएगा। नई अमेज में डिजिटल एसी पैनल दिया जा सकता है और इसमें सेमी डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर मिल सकता है। स्‍टेयरिंग पर क्रूज कंट्रोल सहित कई अन्‍य फीचर्स को कंट्रोल करने के लिए स्विच दिए जाएंगे। इंटीरियर में ब्‍लैक और बेज रंग का उपयोग किया जा सकता है। मैनुअल के साथ ही नई अमेज को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प के साथ लाया जाएगा।

    कब होगी लॉन्‍च

    कंपनी की ओर से नई जेनरेशन Honda Amaze को आधिकारिक तौर पर चार दिसंबर 2024 को भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

    किनसे होगा मुकाबला

    भारतीय बाजार में होंडा की ओर से अमेज को कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में Maruti की ओर से 11 नवंबर को नई जेनरेशन Dzire को लॉन्‍च किया गया है। जिससे नई अमेज को चुनौती मिलेगी। इसके अलावा Hyundai Aura और Tata Tigor से भी इसका सीधा मुकाबला होता है।

    खबरें और भी

    कितनी होगी कीमत

    नई जेनरेशन Honda Amaze के लॉन्‍च के समय ही इसकी सही कीमत की जानकारी मिल पाएगी। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि मौजूदा वर्जन की एक्‍स शोरूम कीमत के आस-पास ही नई जेनरेशन अमेज की कीमत को रखा जा सकता है। फिलहाल बाजार में उपलब्‍ध दूसरी पीढ़ी की Honda Amaze की एक्‍स शोरूम कीमत 7.19 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 9.13 लाख रुपये है।


    यह भी पढ़ें- खरीदकर घर लानी है Toyota की Car, जान लें November 2024 में बुक करने पर किस गाड़ी के लिए कितना करना होगा इंतजार