विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Honda CB 500 मोटरसाइकिल भारत में लॉन्‍च हुई, दमदार इंजन के साथ मिले बेहतरीन फीचर्स, कितनी है कीमत?

Published: Tue, 22 Sep 2026 02:31 PM (IST)

दो पहिया वाहन सेगमेंट में होंडा की ओर से कई विकल्‍प ऑफर किए जाते हैं। निर्माता ने हाल में ही ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में होंडा मोटरसाइकिल और स्‍कूटर इंडिया की ओर से कई विकल्‍प ऑफर किए जाते हैं। निर्माता की ओर से 500 सीसी सेगमेंट में Honda CB 500 मोटरसाइकिल को भी लॉन्‍च कर दिया है। इसमें किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस कीमत पर इस मोटरसाइकिल को ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुई Honda CB 500

होंडा ने 500 सीसी सेगमेंट में नई मोटरसाइकिल सीबी 500 को औपचारिक तौर पर लॉन्‍च कर दिया है। इस मोटरसाइकिल को सीबी 350 रेंज से प्रेरणा लेने के बाद बनाया गया है।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल में 501 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। इस इंजन से मोटरसाइकिल को 28.1 पीएस की पावर और 43.3 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ इसमें पांच स्‍पीड ट्रांसमिशन को दिया गया है।

कैसे हैं फीचर्स

होंडा की ओर से नई सीबी 500 मोटरसाइकिल में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया है। इस मोटरसाइकिल में एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, एलईडी इंडीकेटर, सेमी डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, ड्यूल चैनल एबीएस, स्‍पोक व्‍हील, ट्रैक्‍शन कंट्रोल, दोनों पहियों पर डिस्‍क ब्रेक, 18 और 19 इंच पहिए, होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल, असिस्ट और स्लिपर क्लच, होंडा रोडसिंक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसे पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे, पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट स्टील सिल्वर मेटैलिक और रेबेल रेड मेटैलिक रंगों के विकल्‍प में ऑफर किया गया है।

कितनी है कीमत

निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल के बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 2.75 लाख रुपये रखी है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत को 3.02 लाख रुपये रखा गया है।

यह भी पढ़ें- Honda ने लॉन्च किया नया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, 145 किमी की रेंज और कीलेस स्टार्ट जैसे कई फीचर्स