Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नई Hyundai Alcazar के लिए बुकिंग शुरू हुई, Scorpio N, XUV 700, MG Hector को देगी कड़ी चुनौती

    Updated: Thu, 22 Aug 2024 05:00 PM (IST)

    साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Hyundai की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन कारों और एसयूवी को ऑफर किया जाता है। नई Hyundai Alcazar को जल्‍द ही भारतीय बाज ...और पढ़ें

    नई Hyundai Alcazar के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है।
    नई Hyundai Alcazar के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है।

    HighLights

    1. नई Hyundai Alcazar के लिए कंपनी ने शुरू की बुकिंग
    2. 25 हजार रुपये में ऑनलाइन और ऑफलाइन होगी बुक

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Hyundai मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में Alcazar को ऑफर किया जाता है। कंपनी इसके फेसलिफ्ट वर्जन को जल्‍द लॉन्‍च करने की तैयारी की रही है। इसके पहले एसयूवी की बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। कितने रुपये में इसकी बुकिंग करवाई जा सकती है। इसमें कैसे फीचर्स दिए जाएंगे और कब तक लॉन्‍च किया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    बुकिंग शुरू हुई 

    हुंडई की ओर से अल्‍काजार एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्‍च करने से पहले बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी को ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में 25 हजार रुपये देकर बुक करवाया जा सकता है। इसमें भी छह और सात सीटों वाले वेरिएंट को ऑफर किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- August 2024 में hyundai की गाड़ियों को खरीदने का बेहतरीन मौका, दो लाख रुपये तक हो सकती है बचत

    फीचर्स

    कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक इसमें नई एच शेप वाली एलईडी डीआरएल दी जाएंगी और क्‍वाड बीम एलईडी लाइट्स को इसमें दिया जाएगा, साथ ही कनेक्टिड एलईडी टेललैंप भी दिए जाएंगे। एसयूवी में 18 इंच के डायमंड कट अलॉय व्‍हील मिलेंगे। Hyundai Alcazar में ज्‍यादा बेहतर इंटीरियर मिलेगा जिसके साथ नई In-Car तकनीक को दिया जाएगा और 70 से ज्‍यादा ही कनेक्टिड कार फीचर्स दिए जाएंगे।

    सुरक्षा

    नई Hyundai Alcazar में सुरक्षा का भी काफी ध्‍यान रखा जाएगा। इसमें 40 सेफ्टी फीचर्स को स्‍टैंडर्ड तौर पर दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें 70 से ज्‍यादा सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे, जिसमें ADAS भी शामिल होगा।

    इंजन

    हुंडई नई Alcazar में 1.5 लीटर टर्बो जीडीआई पेट्रोल इंजन देगी जिसके साथ 6स्‍पीड मैनुअल और 7स्‍पीड डीसीटी ट्रांसमिशन मिलेगा। इसके अलावा इसमें 1.5 लीटर का यू2 सीआरडीआई इंजन का विकल्‍प भी मिलेगा जिसको 6स्‍पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प के साथ लाया जाएगा।

    खबरें और भी

    मुकाबला

    भारतीय बाजार में हुंडई की नई Alcazar का सीधा मुकाबला Mahindra XUV700, Scorpio N, JSW MG Hector जैसी एसयूवी के साथ होगा।

    वेरिएंट

    नई हुंडई अल्‍काजार को नौ रंगों के विकल्‍प के साथ ही चार वेरिएंट में लाया जाएगा जिसमें Executive, Prestige, Platinum और Signature शामिल हैं।

    कीमत

    हुंडई की नई अल्‍काजार को नौ सितंबर 2024 को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्‍च किया जाएगा। तभी इसकी कीमत की जानकारी भी मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- Upcoming Cars: जल्द एंट्री मारने वाली हैं 3 नई मिडसाइज कार, लिस्ट में एक EV भी शामिल