Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawa 42 तीन सितंबर को लॉन्‍च होगी, नए इंजन के साथ मिल सकते हैं कई अपडेट्स

    Updated: Mon, 02 Sep 2024 01:00 PM (IST)

    क्‍लासिक बाइक्‍स बनाने वाली Jawa की ओर से मौजूदा बाइक Jawa 42 का 2024 वर्जन लॉन्‍च किया जाएगा। इसके पहले Jawa ने सोशल मीडिया पर टीजर वीडियो जारी कर बा ...और पढ़ें

    जावा की ओर से कल 42 बाइक को लॉन्‍च कर दिया जाएगा।
    जावा की ओर से कल 42 बाइक को लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

    HighLights

    1. Jawa की नई 42 बाइक कल होगी लॉन्‍च
    2. मिलेंगे ज्‍यादा फीचर्स और नया इंजन

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। दो पहिया वाहन निर्माता Jawa की ओर से क्‍लासिक डिजाइन के साथ बाइक्‍स को बाजार में ऑफर किया जाता है। रॉयल एनफील्‍ड को चुनौती देने कंपनी अपनी बाइक्‍स को लगातार अपडेट कर रही है। कंपनी की ओर से तीन सितंबर को अपनी मौजूदा बाइक Jawa 42 के 2024 वर्जन को लॉन्‍च (Jawa 42 Launch in India) करने की तैयारी कर रही है। बाइक के 2024 वर्जन में किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Jawa 42 बाइक को मिलेगा अपडेट

    वीडियो टीजर के मुताबिक कंपनी अपनी मौजूदा बाइक Jawa 42 के 2024 वर्जन को तीन सितंबर को लॉन्‍च (Jawa 42 New Model 2024) कर देगी। इसे 350 सीसी सेगमेंट में उपलब्‍ध करवाया जा सकता है। जिसके बाद इस बाइक से रॉयल एनफील्‍ड, होंडा सीबी350, बनेली इंपीरियल जैसी बाइक्‍स को सीधे तौर पर चुनौती मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- नई Jawa 42 का नया टीजर आया सामने, फ्यूल टैंक से लेकर अलॉय व्हील तक की दिखी झलक

    होंगे ये बदलाव

    फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि बाइक में किस तरह के अपडेट होंगे। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि 2024 वर्जन में नए रंगों के विकल्‍प मिल सकते हैं और इसे नए फ्रेम और फीचर्स के साथ लाया जा सकता है। 2024 वर्जन में ड्यूल चैनल एबीएस और डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर को दिया जा सकता है।

    तीन वेरिएंट में आती है बाइक

    मौजूदा समय में Jawa 42 को तीन वेरिएंट में ऑफर किया जाता है। जिसके बेस वेरिएंट में सिंगल चैनल एबीएस को स्‍टैंडर्ड तौर पर दिया जाता है। बाकी दोनों वेरिएंट्स में ड्यूल चैनल एबीएस को दिया जाता है। मिड और बेस वेरिएंट में स्‍पोक व्‍हील दिए जाते हैं और टॉप वेरिएंट में अलॉय व्‍हील्‍स के साथ फुली डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर दिया जाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Upcoming Bikes in September: सितंबर में लॉन्च होंगी ये बाइक और स्कूटर, लिस्ट में Hero Destini और New Jawa शामिल