Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maruti Dzire 2024 का लॉन्‍च से पहले G NCAP ने किया Crash Test, जान लें कितने अंक हुए हासिल

    Updated: Fri, 08 Nov 2024 02:24 PM (IST)

    Maruri Dzire 2024 Crash Test Rating देश की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti की ओर से जल्‍द ही Compact Sedan Car सेगमेंट में नई Dzire 2024 को लॉन्‍च किया जा ...और पढ़ें

    Maruti Dzire 2024 को क्रैश टेस्‍ट में कितने अंक हासिल हुए हैं। आइए जानते हैं।
    Maruti Dzire 2024 को क्रैश टेस्‍ट में कितने अंक हासिल हुए हैं। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. मारुति Dzire 2024 का G-NCAP ने किया Crash Test
    2. टेस्‍ट में गाड़ी को मिली 5स्‍टार रेटिंग, हासिल हुए 31.24 अंक

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। मारुति की ओर से Compact Sedan Car सेगमेंट में Maruti Dzire को ऑफर किया जाता है। लेकिन कंपनी जल्‍द ही इस गाड़ी की नई जेनरेशन को लॉन्‍च करने वाली है। लॉन्‍च से पहले G-NCAP ने Crash Test किया है। टेस्‍ट के बाद नई Maruti Dzire 2024 को सुरक्षा में कितने अंक हासिल हुए हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Maruti Dzire 2024 का हुआ Crash Test

    मारुति की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में Dzire को ऑफर किया जाता है। कंपनी 11 नवंबर को नई जेनरेशन को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्‍च से पहले ही G-NCAP की ओर से Crash Test किया गया है। G-NCAP की वेबसाइट के मुताबिक Maruti Dzire 2024 की जिस यूनिट का टेस्‍ट किया गया है उसे भारतीय बाजार के लिए बनाया गया है।

    कितनी रेटिंग मिली

    Maruti Dzire 2024 का कई चरणों में Crash Test किया गया। जिसके बाद इसे सुरक्षा के मामले में पूरे 5 अंक हासिल हुए हैं। मारुति की छोटी सेडान कार को व्‍यस्‍कों की सुरक्षा के लिए पूरे 5 स्‍टार मिले हैं, जबकि बच्‍चों की सुरक्षा के लिए इसे 4स्‍टार रेटिंग दी गई है। खास बात यह है कि यह कंपनी की पहली ऐसी गाड़ी है जिसे सुरक्षा के लिए पूरे पांच अंक दिए गए हैं।

    कितने मिले अंक

    Maruti Dzire के Crash Test के बाद इसे व्‍यस्‍कों के लिए 34 में से 31.24 अंक हासिल हुए हैं। वहीं बच्‍चों की सुरक्षा में भी इसे 49 में से 39.20 अंक दिए गए हैं।

    कैसे हैं सेफ्टी फीचर्स

    कंपनी की ओर से नई जेनरेशन डिजायर को काफी बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्‍च किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इसमें स्‍टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें इंजन इमोबिलाइजर, हाई स्‍पीड वार्निंग अल‍र्ट, थ्री पाइंट सीट बेल्‍ट, सुजुकी हार्टेक्‍ट बॉडी, ईएसपी, हिल होल्‍ड असिस्‍ट, एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, फ्रंट सीट बेल्‍ट के साथ प्री-टेंशनर और फोर्स लिमिटर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। यह सभी सेफ्टी फीचर्स बतौर स्‍टैंडर्ड दिए गए हैं जो इसके सभी वेरिएंट्स में ऑफर किए जाएंगे।

    खबरें और भी

    कब होगी लॉन्‍च

    भारतीय बाजार में नई जेनरेशन Maruti Dzire 2024 को आधिकारिक तौर पर 11 नवंबर 2024 को लॉन्‍च किया जाएगा। चार नवंबर से इसके लिए कंपनी ने बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। इसे 11 हजार रुपये में ऑनलाइन या ऑफलाइन डीलरशिप के जरिए बुक करवाया जा सकता है।

    किनसे होगा मुकाबला

    भारतीय बाजार में लॉन्‍च होने के बाद Maruti Dzire 2024 का सीधा मुकाबला Tata Tigor, Hyundai Aura और Honda Amaze जैसी Compact Sedan Cars के साथ होगा।