यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नई Skoda Superb इन बदलावों के साथ भारतीय बाजार में जल्द मार सकती है एंट्री, पढ़ें डिटेल्स
नई स्कोडा सुपर्ब को सिंगल फुली-लोडेड एलएंडके ट्रिम में पेश किया जाएगा और यह तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध होगी। इसमें वॉटर वर्ल्ड ग्रीन रोसो ब्रुनेलो और ...और पढ़ें

HighLights
- नई स्कोडा सुपर्ब तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध होगी।
- डायमेंशन की बात करें तो ये सेडान 43 मिमी लंबी और 12 मिमी ऊंची होगी।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Skoda Superb इस बार अपनी चौथी पीढ़ी के साथ भारत में वापसी कर रही है। जैसा कि आपको पता है, अप्रैल 2023 में लागू किए गए सख्त बीएस 6 फेज-2 एमिशन नियमों के चलते इसे बंद करना पड़ा था। ये जल्द ही भारतीय मार्केट में वापसी करने वाली है और इसे कंप्लीटली बिल्ट अप (सीबीयू) मार्ग के माध्यम से बेचा जा सकता है। आइए, इसमें संभावित रूप से होने वाले बदलावों के बारे में जान लेते हैं।
.jpg)
विशेषताएं
नई स्कोडा सुपर्ब को सिंगल, फुली-लोडेड एलएंडके ट्रिम में पेश किया जाएगा और यह तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध होगी। इसमें वॉटर वर्ल्ड ग्रीन, रोसो ब्रुनेलो और मैजिक ब्लैक शामिल है। विशेष रूप से, ये एडास तकनीक की सुविधा देने वाला भारत का पहला स्कोडा मॉडल होगा। एडास सुइट में क्रूज कंट्रोल, लेन-कीपिंग असिस्ट और पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- 2023 Tata Nexon EV Facelift से उठा पर्दा, सिंगल चार्ज पर देगी 465 KM की रेंज
इस सेडान में अन्य तकनीकी सुधारों के अलावा 360-डिग्री कैमरा, 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 1.26-इंच डिस्प्ले के साथ नए नॉब भी होंगे। सुरक्षा के लिहाज से इसे टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 9 एयरबैग दिए जाएंगे।
.jpg)
डिजाइन और डायमेंशन
डायमेंशन की बात करें तो ये सेडान 43 मिमी लंबी और 12 मिमी ऊंची हो गई है। साथ ही इसका बूट स्पेस 20 लीटर बढ़ने की उम्मीद है। डिजाइन हाइलाइट्स में सिग्नेचर एल-आकार की एलईडी हेडलाइट्स, एक लिप स्पॉइलर और पीछे की तरफ सी-आकार की एलईडी टेललाइट्स शामिल हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Bengaluru-Chennai Expressway जनवरी 2024 तक हो जाएगा तैयार
इंजन
स्कोडा ने अभी तक भारत में नई सुपर्ब के लिए पावरट्रेन विकल्पों का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, इसमें वही पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प बरकरार रहने की संभावना है। साथ ही इसे एक अतिरिक्त माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन दिया जा सकता है।