Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नई TATA Tiago EV और ICE मॉडल का खुलासा, 2026 में लॉन्च होंगी बोल्ड डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ

    Updated: Thu, 21 May 2026 11:54 AM (GMT+05:30)

    TATA Tiago 2026: टियागो के लिए नए फेसलिफ्ट मॉडलों के बाहरी डिजाइन में काफी बड़े बदलाव किए गए हैं। बाहरी हिस्सों को पूरी तरह बदलन के बाद भी दोनों हैचबै ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA ने नई Tiago EV को सामने ला दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने साफ कर दिया है कि ये दोनों हैचबैक कारें 28 मई 2026 को लॉन्च होगी। TATA ने इन दोनों कारों के बाहरी डिजाइन को पूरी तरह बदल दिया है। इस वजह से ये पहले से ज्यादा बोल्ड दिखती हैं। इसमें नई हेडलाइट्स, टेल-लाइट्स और नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

    दोनों कारों का नया लुक

    दोनों कारों के नए मॉडल में आइब्रो के आकार के LED DRLs के साथ बोल्ड हेडलाइट्स दी गई हैं। ICE मॉडल में बड़ी Altroz जैसी काली ग्रिल मिलती है जबकि EV मॉडल में बॉडी के कलर जैसी बंद ग्रिल दी गई है। इसका बंपर भी नया है जिसमें पेट्रोल/डीजल मॉडल को पिक्लेस के आकार के फॉग लैंप मिलते हैं जो इलेक्ट्रिक मॉडल में नहीं है।

    साइड और रियर प्रोफाइल

    साइड से देखने पर दोनों मॉडल में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। हालांकि, इनका साइज पहले की तरह 15 इंच ही रहने की उम्मीद है। मौजूदा Tiago NRG की तरह दोनों हैचबैक मॉडल काले रंग के व्हील आर्चेस दिए गए हैं। TATA ने इसकी टेल-लाइट्स को भी बदला है जिसमें कई खड़ी LED पट्टियां हैं। ये पट्टियां TATA के दूसरे नए मॉडलों की तरह एक मोटे बार से जुड़ी हुई हैं। साथ ही, इसके रियर बंपर्स भी नए हैं लेकिन दोनों हैचबैक मॉडल एक जैसे ही दिखते हैं।

    360-कैमरा सेटअप

    सामने आए वीडियो में कार के अगले बंपर और बाहर वाले साइड शीशों के नीचे कैमरा पॉड्स दिखाई दिए हैं। इससे यह साफ हो गया है कि कार में नया 360-डिग्री कैमरा सेटअप मिलेगा जो Tiago EV दोनों के लिए बिल्कुल नया फीचर है। साल 2025 के मॉडल अपडेट के साथ TATA ने Tiago पेट्रोल/डीजल और Tiago EV के केबिन में बड़े बदलाव किए थे।

    खबरें और भी

    इसमें नए डिजाइन वाले डैशबोर्ड के साथ एक नया स्टीयरिंग व्हील दिया गया था जिस पर चमकने वाला (Illuminated) लोगो और 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मौजूद था। हालांकि, उस समय पुराने लुक वाले इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया था। अब उम्मीद है कि कंपनी इस नए Facelift मॉडल में इसे अपडेट करेगी जिससे कार के अंदर से ज्यादा मॉडर्न लुक दिया जा सके।

    कार के बाकी फीचर्स

    गाड़ी के बाकी फीचर्स पहले जैसे रहने की उम्मीद है जिसमें ऑटोमैटिक हेडलाइट्स और वाइपर्स, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कूल्ड ग्लवबॉक्स और TPMS शामिल हैं। हालांकि, मैजूदा मॉडल में मिलने वाले 2 एयरबैग की जगह, नए फेसलिफ्ट टियागो में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग मिल सकते हैं।

    पेट्रोल-सीएनजी का इंजन

    नए Facelift मॉडल में पहले वाला है 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। यह इंजन 86hp की पावर और 113nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीज ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा, इसके इंजन के साथ CNG का भी विकल्प मिलने की उम्मीद है जो 75.5hp की पावर और 96.5nm का टॉर्क देता है।

    Tiago EV बैटरी और रेंज

    इसमें 2 बैटरी विकल्प मिल सकेत हैं। पहला है 19.2kWh बैटरी, यह 61hp की पावर और 110nm का टॉर्क देने वाली मोटर के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 223 किमी चलती है। दूसरा है 24kWh, यह बड़ी बैटरी 75hp की पावर और 114nm का टॉर्क देने वाली मोटर के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 293 किमी की दूरी तय कर करती है।

    यह भी पढ़ें- TATA Nexon vs Maruti Brezza; कौन है सबसे सस्ती CNG कार, माइलेज और कीमत में कौन कितना आगे