Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस साल आने वाली है ये दमदार गाड़ियां, इनमें क्या कुछ होगा खास

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Sat, 15 Apr 2023 04:36 PM (IST)

    car launch in 2023 इस साल बाजार में कई कारें लॉन्च होने वाली है जो लुक में भी काफी शानदार है। इसमें कंपनी कई दमदार फीचर्स भी देने वाली है। आज हम आपके ...और पढ़ें

    इस साल आने वाली है ये दमदार गाड़ियां, यहां पढ़ें लिस्ट
    इस साल आने वाली है ये दमदार गाड़ियां, यहां पढ़ें लिस्ट

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक दमदार कारें लॉन्च होने वाली है। जो कीमत से लेकर बढ़िया फीचर्स से लैस है। अगर आप अपने लिए एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए इस साल आने वाली कारों की लिस्ट लेकर आए हैं, चलिए देखते हैं इसमें कौन -कौन सी कारें शामिल है।

    Maruti Suzuki Fronx

    भारतीय बाजार में मारुति लोगों के दिलो पर आज से ही नहीं कई सालों से राज कर रही है। मारुति जल्द ही फ्रोंक्स कॉम्पैक्ट एसयूवी को लॉन्च करने वाली है। आपको बता दें, फ्रोंक्स बलेनो  के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इस कार में 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.2-लीटर एनए पेट्रोल मिलता है।

    Maruti Jimny 5-door

    मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो 2023 में इस कार को पेश किया था। इसको देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी थी। इसे इसे 5-स्पीड मैनुअल या 4-स्पीड एटी के साथ जोड़ा गया 1.5-लीटर एनए पेट्रोल इंजन मिलता है।

    Kia Seltos facelift

    किआ मोटर्स 2022 में फेसलिफ्टेड सेल्टोस एसयूवी को वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया, इस कार में आपको कॉस्मेटिक अपग्रेड और आउटगोइंग मॉडल के अतिरिक्त फीचर हैं।  नई सेल्टोस में स्लीक हेडलैम्प्स के साथ री-डिजाइन ग्रिल मिलता है।

    खबरें और भी

    Hyundai Ai3

    हुंडई टाटा पंच और मारुति इग्निस को टक्कर देने के लिए एक छोटी एसयूवी को पेश करेगी। पावरट्रेन की बात करें तो ये 1.2-लीटर एनए वीटीवीटी पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित होगी।

    Mahindra Thar 5 door

    Mahindra & Mahindra ने हाल के दिनों में RWD Thar लॉन्च की है और अब कंपनी महिंद्रा थार के 5-डोर वर्जन पर काम कर रही है। इस SUV को कई बार  सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

    Tata Nexon Facelift

    टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में जल्द ही Tata Nexon SUV को लॉन्च करने वाली है। इस कार को कई बार टेस्टिग के दौरान देखा गया है। नई नेक्सॉन कई दमदार फीचर्स के साथ आने वाली है।

    Tata Harrier Facelift

    अपडेटेड Tata Harrier Facelift को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। नई हैरियर में आगे और पीछे के बंपर को फिर से डिजाइन किया गया है। एक नए डिजाइन के रूप में हेडलैंप सेटअप, टेल-लाइट और फिर से डिजाइन किए गए एलॉय व्हील मिलता है।

    2023 Maruti Dzire

    नई डिजाइन स्विफ्ट हैचबैक पर बेस्ड है। इसमें काफी बूट स्पेस मिलेगा, सेडान में एक एक अलग तरह से डिजाइन किया गया फ्रंट और रियर बम्पर भी होगा। कैट में बड़े फ्रंट ग्रिल के साथ अलग अलॉय व्हील भी होंगे।

    Next-generation Maruti Swift

    2023 स्विफ्ट को हाल ही में यूरोप में परीक्षण करते हुए देखा गया था। उम्मीद है कि नई स्विफ्ट को 2023 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। अफवाह बताती है कि नई 2023 मारुति स्विफ्ट में मजबूत हाइब्रिड तकनीक के साथ नया 1.2-लीटर, 3-सिल पेट्रोल इंजन मिल सकता है।