Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक्‍ट्रेस Nia Sharma ने खरीदी नई Mercedes AMG, सोशल मीडिया पर पोस्‍ट वायरल

    Updated: Sun, 19 Oct 2025 02:00 PM (IST)

    Mercedes Benz AMG: एक्‍ट्रेस निया शर्मा ने हाल में ही मर्सिडीज बेंज की नई एएमजी कार को खरीदा है। इस कार की क्‍या कीमत है। इसमें किस तरह के फीचर्स मिलत ...और पढ़ें

    निया शर्मा ने खरीदी नई Mercedes Benz AMG

    निया शर्मा ने खरीदी नई Mercedes Benz AMG

    HighLights

    1. एक्‍ट्रेस निया शर्मा ने खरीदी Mercedes Benz AMG

    2. सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर दी नई कार की जानकारी

    3. 1.50 करोड़ रुपये है मर्सिडीज एएमजी कार की कीमत

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। एक्‍ट्रेस निया शर्मा ने हाल में ही नई Mercedes Benz AMG को खरीदा है। कार खरीदने की फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया गया है। जिसके बाद यह वायरल हो रही है। इस पर लोग क्‍या कमेंट कर रहे हैं। इसमें किस तरह के फीचर्स मिलते हैं। कितना दमदार इंजन मिलता है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया जाता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    निया शर्मा ने खरीदी नई कार

    एक्‍ट्रेस निया शर्मा ने हाल में ही नई Mercedes Benz AMG को खरीदा है। एक्‍ट्रेस ने नई कार खरीदने की फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया है। साथ ही फोटो के साथ लिखा है कि AMG!! ऑल मनी गॉन EMI चालू। 

    यूजर कर रहे कमेंट

    सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करने के बाद यूजर्स कई कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इमोजी बना रहे हैं तो कई लोग बधाई दे रहे हैं।

    कितना दमदार इंजन

    निर्माता की ओर से इस कार में तीन लीटर की क्षमता का बेहद दमदार इंजन दिया जाता है। जिससे 330 हॉर्स पावर और 560 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिससे यह कार 4.2 सेकेंड में ही 0-100 किलोमीटर की स्‍पीड से चलाई जा सकती है। इसकी टॉप स्‍पीड 270 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। इस इंजन के साथ एएमजी स्‍पीड शिफ्ट टीसीटी 9जी ट्रांसमिशन दिया जाता है। 

    कैसे हैं फीचर्स

    निर्माता की ओर से इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाता है। इसमें 20 इंच एएमजी अलॉय व्‍हील्‍स, रेड ब्रेक कैलिपर्स, MBUX मल्‍टीमीडिया सिस्‍टम, 360 डिग्री कैमरा, टीपीएमएस, ADAS, ब्रेक असिस्‍ट, 12.3 इंच का इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, मेमोरी पावर्ड सीट्स, ड्यूल डिजिटल डिस्‍प्‍ले, ऑटो पार्किंग, हेड्स-अप डिस्‍प्‍ले, बर्मेस्‍टर ऑडियो सिस्‍टम, ड्यूल जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, एलईडी लाइट्स, एएमजी स्‍टेयरिंग व्‍हील, एएमजी स्‍पोर्ट्स पैडल, 11.9 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, पैनोरमिक सनरूफ, 21 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, एएमजी बैजिंग को दिया गया है।

    खबरें और भी

    कितनी है कीमत

    मर्सिडीज की ओर से ऑफर की जाने वाली AMG CLE 53 की एक्‍स शोरूम कीमत 1.50 करोड़ रुपये है। इसे भारत में अगस्‍त 2025 में ही लॉन्‍च किया गया है।