Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारतीय बाजार में हिस्‍सेदारी बढ़ाने Nissan लॉन्‍च करेगी 3 नई एसयूवी, CNG, Hybrid और EV पर भी दी जानकारी

    Updated: Sun, 06 Oct 2024 08:00 PM (GMT+05:30)

    जापानी वाहन निर्माता Nissan की ओर से भारतीय बाजार में अपनी हिस्‍सेदारी को बढ़ाने के साथ ही पोर्टफोलियो को भी बढ़ाने का एलान कर दिया गया है। कंपनी की ओ ...और पढ़ें

    Nissan की ओर से कब तक नई एसयूवी को लाया जाएगा। आइए जानते हैं।
    Nissan की ओर से कब तक नई एसयूवी को लाया जाएगा। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. Nissan लाएगी तीन नई एसयूवी
    2. अगले तीस महीनों में होंगी लॉन्‍च

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता Nissan की ओर से भारतीय बाजार में चार अक्‍टूबर 2024 को ही बी सेगमेंट एसयूवी के तौर पर Magnite Facelift को लॉन्‍च किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने का एलान भी कर दिया है। निसान की ओर से कब तक और किस सेगमेंट में किस तरह की तकनीक के साथ नए वाहनों को लाने की तैयारी की जा रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Nissan बढ़ाएगी पोर्टफोलियो

    जापानी वाहन निर्माता Nissan की ओर से Magnite के Facelift वर्जन को लॉन्‍च करने के साथ ही यह भी घोषणा कर दी गई है कि कंपनी अगले 30 महीनों के दौरान अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाएगी। मौजूदा दो एसयूवी की जगह कंपनी के पोर्टफोलियो में कुल पांच एसयूवी हो जाएंगी। पोर्टफोलियो को बढ़ाने की घोषणा के साथ ही यह भी साफ कर दिया गया है कि निसान का फोकस सिर्फ एसयूवी सेगमेंट के वाहनों पर ही होगा। कंपनी हैचबैक, सेडान या एमपीवी सेगमेंट में अगले 30 महीनों के दौरान नई गाड़ी को लॉन्‍च नहीं करेगी।

    यह भी पढ़ें- Nissan Magnite Facelift Launch: निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट हुई लॉन्च; कीमत 5.99 लाख रुपये, मिले 55 सेफ्टी फीचर्स

    बाजार में कितनी है हिस्‍सेदारी

    निसान के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी भी दी है कि अभी भारतीय बाजार में कंपनी की हिस्‍सेदारी सिर्फ एक फीसदी की है। लेकिन अगले कुछ महीनों में कंपनी की योजना इसे बढ़ाकर तीन फीसदी तक करने की है। बाजार में हिस्‍सेदारी बढ़ाने के लिए ही निसान की ओर से नए वाहनों को लॉन्‍च किया जाएगा।

    भारत में ही बनाएगी नए वाहन

    निसान की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि जल्‍द लॉन्‍च किए जाने वाले वाहनों को भारत में ही बनाया जाएगा। मेड इन इंडिया वाहनों को मैग्‍नाइट की तरह ही दुनिया के कई देशों में एक्‍सपोर्ट भी किया जाएगा।

    खबरें और भी

    किस सेगमेंट में कौन सी एसयूवी

    निसान की योजना अगले तीस महीनों के दौरान तीन और एसयूवी को भारत के बाजार में लॉन्‍च करने की है। इनमें से एक इलेक्ट्रिक एसयूवी भी लॉन्‍च की जाएगी। इलेक्ट्रिक एसयूवी को कम बजट वाले सेगमेंट में लाया जाएगा, लेकिन अभी यह साफ नहीं किया गया है कि क्‍या वह मैग्‍नाइट का इलेक्ट्रिक वर्जन होगा या फिर पूरी तरह से नए प्‍लेटफॉर्म पर इसे लॉन्‍च किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी सी सेगमेंट की दो एसयूवी को भी लॉन्‍च करेगी। जिसमें से एक को फाइव सीट एसयूवी के तौर पर लाया जाएगा और दूसरी एसयूवी को पांच से सात सीटों के विकल्‍प में लॉन्‍च किया जाएगा।

    CNG और Hybrid तकनीक पर कही यह बात

    कंपनी की ओर से बताया गया है कि उनके पास पेट्रोल इंजन के साथ ही सीएनजी और हाइब्रिड तकनीक भी मौजूद है। लेकिन, समय के साथ ही इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और सीएनजी तकनीक को वाहनों में ऑफर किया जाएगा।

    कब से भारत में है Nissan

    निसान जापानी वाहन निर्माता है। जो दुनिया के कई देशों में अपने वाहनों की बिक्री करती है। भारतीय बाजार में निसान ने साल 2005 में एंट्री ली थी। कंपनी की पहली गाड़ी X-Trail थी जिसे सीबीयू के तौर पर कुछ समय पहले फिर से लाया गया है। इसके अलावा कंपनी के पोर्टफोलियो में Nissan Magnite एसयूवी भी है।

    यह भी पढ़ें- HM से लेकर MG तक किस कंपनी ने किस गाड़ी से कब भारत में की एंट्री, पढ़ें पूरी खबर