यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कल से शुरू होगी Nissan X-trail की बुकिंग, बेहतरीन फीचर्स के साथ एक अगस्त को होगी लॉन्च
जापानी वाहन निर्माता Nissan की ओर से अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। कंपनी की ओर से फुल साइज एसयूवी X-Trail के लॉन्च से पहले इ ...और पढ़ें

HighLights
- Nissan की ओर से X-Trail एसयूवी को अगस्त में लाॅन्च किया जाएगा
- कंपनी इस एसयूवी के लिए 26 जुलाई से बुकिंग को शुरू कर रही है
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जापानी वाहन निर्माता Nissan की ओर से फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में X-Trail को लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से एसयूवी की बुकिंग को भी कल से शुरू किया जाएगा। कितने रुपये देकर एसयूवी को बुक करवाया जा सकता है। इसमें किस तरह के फीचर्स कंपनी की ओर से दिए जा रहे हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
शुरू होगी बुकिंग
निसान की ओर से चौथी जेनरेशन प्रीमियम अर्बन फुल साइज एसयूवी के तौर पर X-Trail की औपचारिक तौर पर बुकिंग को 26 जुलाई से शुरू किया जाएगा। एक लाख रुपये देकर एसयूवी को बुक करवाया जा सकता है। कंपनी की वेबसाइट, डीलरशिप के जरिए इस एसयूवी के लिए बुकिंग करवाई जा सकती है।
कैसे हैं फीचर्स
Nissan X-Trail में कंपनी की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाएगा। इसें 20.3 सेमी की एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, वायरलैस चार्जर, ई-शिफ्टर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्ड, ड्राइव मोड्स, पैडल शिफ्टर, ड्यूल जोन एसी, क्रूज कंट्रोल, ऑटो फोल्ड ओआरवीएम, 31.2 सेमी टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी हेडलाइट्स, सात एयरबैग, ईएससी, टीसीएस, एचएसए, एबीएस, ईबीडी, पार्किंग सेंसर, चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, 585 लीटर का बूट स्पेस, 20 इंच अलॉय व्हील्स, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें- फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में Nissan की X-Trail को कड़ी चुनौती देंगी Toyota, MG, Skoda और Jeep की एसयूवी
कितना दमदार इंजन
कंपनी की ओर से इसमें 1.5 लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 163 पीएस की पावर और 300 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही कंपनी माइल्ड हाइब्रिड तकनीक को भी ऑफर करती है। एसयूवी में सीवीटी ट्रांसमिशन को भी दिया जा रहा है।
खबरें और भी

किनसे होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में Nissan X-Trail को फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। इसका भारतीय बाजार में सीधा मुकाबला Toyota Fortuner, MG Gloster, Skoda Kushaq और Jeep Meridian से होता है।
यह भी पढ़ें- X-Trail के बाद एक और Electric SUV को लाने की तैयारी में Nissan, होंगे बेहतरीन फीचर्स और मिलेगी 500 किलोमीटर की रेंज