Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पेट्रोल की छुट्टी तय! Nitin Gadkari का वो ऐतिहासिक बयान जिसने उड़ाए वाहन निर्माताओं के होश, Flex Fuel पर भी कही यह बात

    Updated: Mon, 08 Jun 2026 03:29 PM (GMT+05:30)

    केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने हाल में ही पेट्रोल को लेकर बड़ा बयान दिया है। इसके साथ ही Flex Fuel पर भी लोगों को बड़ी सलाह दी है। केंद्रीय मंत्री न ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. केंद्रीय मंत्री ने दिया बड़ा बयान

    2. पेट्रोल का चेहरा नहीं देखना चाहते

    3. फ्लेक्‍स फ्यूल को बढ़ावा देना जरूरी

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में महंगे पेट्रोल के विकल्‍प के तौर पर हाल में ही Flex Fuel तकनीक के साथ मोटरसाइकिल और कार को पेश किया गया है। इस मौके पर मौजूद केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने पेट्रोल और Flex Fuel पर बड़ा बयान दिया है। यह बयान क्‍या है। किस तरह से यह वाहन निर्माताओं के लिए बड़ी बात बन सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने दिया बयान

    भारत में महंगे पेट्रोल को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि वो पेट्रोल का चेहरा भी नहीं देखना चाहते।

    कब दिया बयान

    नितिन गडकरी ने तीन मई को दिल्‍ली में देश की पहली फ्लेक्‍स फ्यूल मोटरसाइकिल को लॉन्‍च किया था। इस मौके पर उन्‍होंने यह बयान दिया है।

    कही यह बात

    नितिन गडकरी ने अपने बयान में कहा है कि अगर हीरो मोटोकॉर्प अपने सभी पुराने मोटरसाइकिल और स्‍कूटर को भी फ्लेक्‍स फ्यूल में बदल देंगे तो सभी वाहन ईथेनॉल से चलेंगे, जिससे पेट्रोल का उपयोग ही बंद हो जाएगा। इससे हमें पेट्रोल का चेहरा ही नहीं देखना पड़ेगा। हम तो इसको कब बंद करेंगे इसके पीछे लगे हैं, क्‍योंकि इससे प्रदूषण भी है और आर्थिक समस्‍या भी है।

     

    कितने हैं फायदे

    1. फ्लेक्‍स फ्यूल ईंधन से वाहन चलाने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इससे देश में वाहनों से होने वाले प्रदूषण में कमी लाई जा सकती है।
    2. फ्लेक्‍स फ्यूल का दूसरा फायदा यह होगा कि इस ईंधन के उपयोग से देश में कच्‍चे तेल की मांग कम हो जाएगी और उसे खरीदने के लिए दिए जाने वाले डॉलर की बचत की जा सकती है।
    3. किसानों को भी फ्लेक्‍स फ्यूल ईंधन से फायदा मिलेगा। क्‍योंकि यह ईंधन गन्‍ने के रस से बनाया जाता है इसलिए इसका सीधा फायदा किसानों को भी होगा।
    4. आम आदमी को भी इस ईंधन से बड़ा फायदा मिलेगा क्‍योंकि फ्लेक्‍स फ्यूल का उपयोग जब बड़े पैमाने पर किया जाएगा तो इसकी लागत भी कम हो जाएगी जिसके कारण कीमत कम हो जाएगी और पेट्रोल पर होने वाले खर्च को कम किया जा सकेगा।

    यह भी पढ़ें- भारत की पहली Flex Fuel कार WagonR हुई पेश, पेट्रोल की बढ़ती कीमत से मिलेगी राहत