विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida में ई-रिक्‍शा पर ढोया छोटा हाथी जितना सामान, ट्रैफिक पुलिस ने कर दिया 22 हजार का चालान

Published: Mon, 23 Jun 2025 08:40 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 23 Jun 2025 09:33 AM (GMT+05:30)

E-rickshaw Challan: उत्‍तर प्रदेश के Noida में ट्रैफिक नियमों का उल्‍लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. ई-रिक्‍शा में क्षमता से ज्‍यादा समान की ढुलाई

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश में बड़ी संख्‍या में हादसे सिर्फ इसलिए होते हैं क्‍योंकि लोग वाहन चलाते हुए ट्रैफिक नियमों का सही तरह से पालन नहीं करते। ऐसा ही एक मामला नोएडा में सामने आया है, जिसमें ई-रिक्‍शा खुलेआम ट्रैफिक नियमों का उल्‍लंघन कर रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड होने के बाद ट्रैफिक पुलिस की ओर से किस तरह की कार्रवाई की गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

नोएडा में ट्रैफिक नियम का उल्‍लंघन

नोएडा में एक ई-रिक्‍शा चालक को ट्रैफिक के नियमों का उल्‍लंघन करना भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड होने के बाद नोएडा ट्र‍ैफिक पुलिस की ओर से ई‍-रिक्‍शा के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

वीडियो में मिली जानकारी

सोशल मीडिया पर ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट नाम के ट्विटर हैंडल पर हाल में एक वीडियो को अपलोड किया गया है। जिसमें ई-रिक्‍शा में छोटे हाथी की क्षमता जितना सामान ढोया जा रहा है। इस वीडियो को ई-रिक्‍शा के पीछे चल रही गाड़ी में बैठे व्‍यक्ति ने बनाया है।

क्‍या हुई कार्रवाई

सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड होने के बाद ट्रैफिक पुलिस की ओर से ई-रिक्‍शा पर 22500 रुपये का चालान (E-rickshaw Challan) किया गया है। पुलिस की ओर से खतरनाक ड्राइविंग, ट्रैफिक नियमों के उल्‍लंघन जैसे मामलों में ई-रिक्‍श के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हजारों रुपये का चालान जारी किया गया है।

लोगों ने किए कमेंट्स

सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड होने के बाद कई लोगों ने इस पर कमेंट्स किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ई-रिक्‍शा के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, तो कुछ लोगों का कहना है कि ई-रिक्‍शा चलाने वाला इतना जुर्माना नहीं भर सकता, इसलिए उसपर कम राशि का जुर्माना लगाना चाहिए।

लगातार हो रही कार्रवाई

नोएडा में ट्रैफिक पुलिस पिछले कुछ समय से यातायात के नियमों का उल्‍लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। बड़ी संख्‍या में ऐसे वाहनों के खिलाफ बड़ी संख्‍या में ई-चालान जारी किए जा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।