Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    November 2024 में खरीदनी है Maruti की Car, जान लें किस पर मिल रहा कैसा Discount Offer

    Updated: Fri, 08 Nov 2024 01:01 PM (IST)

    देश में सबसे ज्‍यादा कारों की बिक्री करने वाली कंपनी मारुति सुजुकी की ओर से November 2024 में एरिना डीलरशिप पर उपलब्‍ध कारों पर हजारों रुपये के डिस्‍क ...और पढ़ें

    Maruti Arena की कारों पर November 2024 में मिल रहा कितना Discount, जानें पूरी डिटेल।
    Maruti Arena की कारों पर November 2024 में मिल रहा कितना Discount, जानें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. Maruti की Arena डीलरशिप की कारों पर मिल रहा तगड़ा डिस्‍काउंट
    2. इस महीने मारुति की कार खरीदने पर होगी 55 हजार रुपये तक की बचत

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। Maruti Suzuki की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन कारों की बिक्री की जाती है। अगर आप भी November 2024 में कंपनी की किसी कार को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो Arena डीलरशिप पर ऑफर की जाने वाली कई कारों पर बेहतरीन Discount Offer दिए जा रहे हैं। मारुति की ओर से किस कार पर कितना डिस्‍काउंट ऑफर (Maruti November 2024 offers) किया जा रहा है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    Alto K10 पर कितना Discount

    मारुति की ओर से ऑल्‍टो के10 पर November 2024 में अधिकतम 51 हजार रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। इस गाड़ी के सीएनजी वर्जन पर भी कंपनी की ओर से इस महीने 40 से 45 हजार रुपये तक के ऑफर्स मिल रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Hyundai की कारों पर इस महीने मिल रहा दो लाख रुपये तक की बचत का मौका, पढ़ें किस पर है क्‍या Offer

    S-Presso को खरीदने पर भी होगी बचत

    मारुति की एस प्रेसो कार पर भी November 2024 में अधिकतम 55 हजार रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। November 2024 में इसके पेट्रोल वेरिएंट्स पर यह ऑफर मिल रहा है। इसके सीएनजी वर्जन पर इस महीने 45 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    Celerio पर भी मिल रहा ऑफर

    सेलेरियो पर मारुति इस महीने में अधिकतम 54 हजार रुपये तक के ऑफर दे रही है। इस हैचबैक कार पर 40 हजार रुपये से लेकर 54 हजार रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।

    खबरें और भी

    Wagon R पर भी मिलेगा डिस्‍काउंट

    कंपनी की ओर से वैगन आर पर भी अधिकतम 49700 रुपये का डिस्‍काउंट दे रही है। यह ऑफर वैगन आर के 1.2 लीटर पेट्रोल वर्जन पर दिया जा रहा है। वहीं इसके एक लीटर इंजन वाले वेरिएंट्स पर 45 हजार रुपये का फायदा उठाया जा सकता है। कंपनी की सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली हैचबैक कार के सीएनजी वर्जन पर भी 40 हजार रुपये डिस्‍काउंट का फायदा मिल रहा है।

    Swift पर भी बचत का मौका

    कंपनी की स्विफ्ट कार को युवाओं के बीच काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। इस कार की नई जेनरेशन को खरीदने पर इस महीने में 50 हजार रुपये तक बचाए जा सकते हैं। मारुति स्विफ्ट के अलग-अलग वेरिएंट्स पर Discount Offer अलग अलग है। लेकिन इसके सीएनजी वर्जन पर भी इस महीने 25 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    Dzire पर हजारों के ऑफर्स

    मारुति की ओर से डिजायर कार पर भी November 2024 में अधिकतम 35000 रुपये के ऑफर मिल रहे हैं। डिजायर के ऑटोमैटिक वेरिएंट्स पर यह बचत की जा सकती है वहीं इसके मैनुअल वेरिएंट्स पर थोड़ा कम ऑफर दिया जा रहा है। तीसरी जेनरेशन वाली डिजायर के सीएनजी वेरिएंट्स पर किसी भी तरह का कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है।

    Brezza पर भी होगी बचत

    मारुति की ब्रेजा पर भी November 2024 में अधिकतम 22 हजार रुपये तक का डिस्‍काउंट दिया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- Honda की Car And SUV पर November 2024 में मिल रहा हजारों रुपये का डिस्‍काउंट, जानें किस पर क्‍या है ऑफर