विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का जलवा बरकरार, लगातार तीसरे महीने बिके 20 हजार से अधिक E-Scooters

By Atul YadavEdited By:
Published: Sat, 03 Dec 2022 03:06 PM (IST)

कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro और S1 के लिए पिछले साल जुलाई में 499 रुपये में बुकिंग शुरू ...और पढ़ें

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर बनी देश की सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर बनी देश की सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर ने बहुत ही कम समय इंडियन ईवी मार्केट में अपना नाम बनाया है। कुछ महीने पहले ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने की घटना सामने आई थी, जिसके बाद लग रहा था कि इस स्कूटर के प्रति लोगों को काफी अविश्वास है और इसका इसके बिक्री पर अच्छा खासा असर दिखेगा। हालांकि, ठीक उल्टा हुआ है। पिछले तीन महीने से ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ने लगातार 20 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बेचने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ओला इस समय देश में सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर है। आइये जानते हैं नवंबर 2022 में बिकने वाली ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में।

ओला सेल्स रिपोर्ट नवंबर 2022

पिछले महीने नवंबर में ओला ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में सबसे बेस्ट प्रदर्शन किया है, जहां कंपनी ने लगातार तीसरे महीने 20 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वाहन पोर्टल के अनुसार भारत में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बिकने वाली लिस्ट में दूसरे स्थान पर ओकिनावा इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसने नवंबर 2022 में 17 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री की है।

पिछले साल ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर ने मारी थी एंट्री

कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro और S1 के लिए पिछले साल जुलाई में 499 रुपये में बुकिंग शुरू करने के बाद सितंबर 2021 में ऑनलाइन खरीद प्रक्रिया शुरू की थी। इसने शुरुआत में अक्टूबर में डिलीवरी शुरू करने की योजना बनाई, लेकिन बाद में इसे नवंबर तक बढ़ा दिया और फिर से पिछले साल दिसंबर से इस स्कूटर की बिक्री शुरू कर दी थी।

दिवाली में लॉन्च हुई थी ओला की सबसे सस्ती स्कूटर

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर ने दिवाली को खास बनाने के लिए अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का नाम ओला एस1 एयर है, जिसकी कीमत 79,999 रुपये रखी गई थी। यह ओला के लाइनअप में सबसे किफायती मॉडल के रूप में लाया गया है और इसकी रेंज 101 किलोमीटर प्रति घंटे की है। नए ओला स्कूटर की बात करें तो इसके पावरट्रेन में 4.5 kW का मोटर और 2.5 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इस पैक के साथ नया स्कूटर एक बार चार्ज होने पर 101 किमी की रेंज और 90 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है। इसके अलावा, इस स्कूटर को 0 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड तक पहुंचने में 4.3 सेकेंड का समय लगता है।

यह भी पढ़ें

कार जैसी रफ्तार और 805 किमी रेंज, टेस्ला के इस पावरफुल ट्रक ने तो कमाल कर दिया

Golden Era Of Cars: लंबी गाड़ियों वाली क्लासिकल फीलिंग... आपको याद है वो दमदार और लग्जरी कार?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।