यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ola का S1x Electric Scooter हुआ सस्ता, जानें किस स्कूटर की क्या है नई कीमत
Ola Electric की ओर भारतीय बाजार में कई विकल्प के स्कूटर को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से अपने सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर S1x की पूरी रेंज को ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता Ola Electric की ओर से 15 अप्रैल को एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कंपनी की ओर से अपने सबसे सस्ते Electric Scooter की कीमत को और कम कर दिया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से अब किस स्कूटर को किस कीमत पर खरीदा जा सकता है।
सस्ता हुआ Ola Scooter
ओला इलेक्ट्रिक की ओर से S1x स्कूटर की कीमत को कम कर दिया गया है। S1x रेंज के स्कूटर्स की कीमत में कंपनी की ओर से चार से 10 हजार रुपये तक कम किए गए हैं। इसके साथ ही अन्य स्कूटर्स की नई कीमतों की जानकारी भी कंपनी की ओर से दी गई है।

कितनी है S1x की कीमत
Ola Electric के स्कूटर S1x की कीमतों को कम करने के बाद अब इसे 70 हजार रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस कीमत पर इस स्कूटर के 2 kWh वेरिएंट को खरीदा जा सकता है। इसके 3 kWh वेरिएंट की कीमत 85 हजार रुपये और 4 kWh वेरिएंट की कीमत 99 हजार रुपये तय की गई है। कंपनी की ओर से पहले 3 kWh वेरिएंट को 89999 रुपये की कीमत पर ऑफर किया जा रहा था।
यह भी पढ़ें- इन दो Bullet Proof एसयूवी में सफर करते हैं Salman Khan, जानें क्या हैं खूबियां
अन्य स्कूटर्स की क्या है नई कीमत
ओला की ओर से अपने सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों की जानकारी 15 अप्रैल 2024 को हुए एक कार्यक्रम के दौरान दी गई है। कंपनी के मुताबिक अब S1 Pro को 1.30 लाख रुपये, S1 Air को 1.05 लाख रुपये और S1x+ को 85 हजार रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
खबरें और भी
कब होगी डिलीवरी
कंपनी ने जानकारी दी है कि उनके सभी स्कूटर्स को ऑनलाइन मोड के साथ ही नजदीकी शोरूम पर जाकर भी बुक करवाया जा सकता है। इसके साथ ही एक्सपीरियंस सेंटर पर जाकर स्कूटर के फीचर्स और कीमत की जानकारी को भी लिया जा सकता है। ओला की ओर से बताया गया है कि S1x स्कूटर को जिन ग्राहकों ने अभी तक बुक किया है। उनको अगले हफ्ते से स्कूटर की डिलीवरी देना शुरू कर दिया जाएगा।